Breaking News

रिपोर्ट में दावा: पार्टी में विराट ने कहा- गर्लफ्रेंड करती थी कंट्रोल, अब मैं सिंगल हूं

vaमुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरों के बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट ने पिछले दिनों मुंबई में एक पार्टी के दौरान खुद माना कि वो सिंगल स्टेटस का लुत्फ ले रहे हैं।
– अंग्रेजी न्यूजपेपर मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अंगद बेदी की बर्थडे पार्टी में विराट भी थे।
– यह पार्टी शनिवार को मुंबई के फाइव स्टार नाइट क्लब में दी गई थी।
– अचानक विराट डांस फ्लोर पर आए। इस दौरान विराट कहते सुने गए, “मैं सिंगल हूं, चलो डांस करते हैं।”
– पार्टी में शामिल एक शख्स के मुताबिक, वह यह बताने की कोशिश कर रहे थे अनुष्का उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करती थी, जिससे वे अकेला महसूस करते थे।
विराट ने बताया, आखिर क्यों दोनों के बीच आई दूरी…
– रिपोर्ट के मुताबिक, विराट ने वेलेन्टाइन वीक में अनुष्का के साथ वक्त बिताने के लिए श्रीलंका- इंडिया टी20 से नाम वापस ले लिया था। लेकिन वह यह जानकार हैरान हो गए कि अनुष्का फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में बिजी है।
– बताया जाता है कि इसी वजह से दोनों के बीच तनातनी चल रही है। दोनों के बीच पिछले तीन हफ्तों से बातचीत नहीं हो रही है।
अनुष्का ने शादी से किया इनकार
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट अनुष्का से इसी साल शादी करना चाहते थे।
– विराट ने जब अनुष्का से शादी की बात की तो एक्ट्रेस ने इससे इनकार कर दिया।
– अनुष्का ने कहा कि वो करियर पर फोकस करना चाहती हैं। 2017 से पहले शादी नहीं करेंगी।
– रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसी के चलते विराट ने अनुष्का को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।
पहले इंस्टाग्राम से मिला था ब्रेकअप का क्लू
इससे पहले खबर आई थी कि विराट और अनुष्का ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट का फैन्स अकाउंट चलाने वाले एक फैन ने इसे नोटिस किया।
– उसने ट्वीट किया- “Virat Anushka unfollowed each other on instagram” (विराट और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।)
– इसके बाद सैकड़ों फैन ट्वीट कर दोनों से जवाब मांगने लगे। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी जवाब नहीं दिया है।
– हालांकि, अनुष्का अब भी ट्विटर पर विराट को फॉलो करती हैं।