Breaking News

राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले अब मंदिर-मंदिर जा रहे-विनोद सिंह

सुलतानपुर। सुल्तानपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह ने चुनावी अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को शहर के बढ़ैयावीर, गोलाघाट व बस स्टेशन सहित धनपतगंज विकासखंड अंतर्गत एक दर्जन सभाओं को संबोधित किया।
भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने मंगलवार को गोलाघाट, बढ़ैयावीर, बस स्टेशन के आसपास के गली मोहल्लों में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद लिया और आने वाली 27 फरवरी को भाजपा के चुनाव निशान कमल पर वोट देने का अनुरोध किया। भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में चल रहे जनसंपर्क अभियान में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, रामचंद्र मिश्रा, अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह ने धनपतगंज विकासखंड के दखिनवारा, इस्माइलपुर, सरैया मझौवा, इटवा मोलनापुर, सेमरौना, धोबीभार, बघराजपुर, जज्जौर, पटना, मठिया बहादुरपुर एवं शहर के विवेक नगर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। विनोद सिंह ने विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा 2017 के बाद यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर बनी है। उन्होंने कहा जब योगी सरकार गुंडे माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाते है तो सपा के लोगों को बहुत बुरा लगने लगता है। विनोद सिंह ने कहा राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले अब मंदिर-मंदिर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कोरोना काल में 2 साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जरूरतमंदों को डबल राशन देकर महिलाओं की रसोई में खुशहाली लाई है। उन्होंने कहा सांसद मेनका संजय गांधी के आने के बाद धनपतगंज क्षेत्र आजाद हो गया है। अब यहां पर सभी अपनी मनमर्जी से वोट दे सकते है। अब यहां पर पहले की तरह किसी का भी फरमान नहीं चलेगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा मैं आपके बेटे के रूप में आप के दुःख दर्द को बांटने का काम तो करूगा ही साथ में क्षेत्र का विकास को भी ऊंचाइयों पर ले जाना हमारी प्राथमिकताओं में होगा।