Breaking News

यादव सिंह के बिजनेस पार्टनर में कपिलदेव भी

kapil devनोएडा। पूर्व क्रिकेटर यादव सिंह के बिजनेस पार्टनर थे। एक टीवी चैनल ने खुलासा किया है कि कपिल देव ने यादव सिंह ग्रुप की 32 करोड़ की कंपनी को कौड़ियों के भाव खरीदा। केवल कपिल देव ही नहीं उनकी पत्नी रोमी देव का नाम भी यादव सिंह के साथ जुड़ रहा है।

मामले में पता चला है कि कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी देव ने यादव सिंह ग्रुप की एक 32 करोड़ की कंपनी को छह करोड़ रुपए में खरीदा था। बता दें कि यादव सिंह की काली कमाई का पैसा यादव सिंह ग्रुप समेत तीन ग्रुप में लगा था। यादव सिंह ग्रुप के मालिक खुद यादव सिंह और उनकी पत्नी कुसुमलता हैं। दूसरा ग्रुप है मैकॉन्स ग्रुप जिसके मालिक राजेंद्र मिनोचा, राजेश मिनोचा और उनकी पत्नी नम्रता मिनोचा हैं। तीसरा ग्रुप है मीनू क्रिएशंस जिसके मालिक अनिल पेशावरी और मीनाक्षी पेशावरी हैं।

यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के मीनू क्रिएशंस और मिनोचा परिवार के साथ व्यवासायिक रिश्ते हैं। इस ग्रुप को कुसुमलता की मदद से पिछले 6 सालों में नोएडा अथॉर्रिटी में बड़े पैमाने पर प्लॉट दिए गए।यादव सिंह ग्रुप अपने कर्मचारियों को नगद पैसे दे रहा था जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं था।

कपिल देव का नाम कैसे जुड़ा

2008 में यादव सिंह के करीबी राजेश मिनोचा और पत्नी नम्रता मिनोचा ने बिजनेसबे कॉरपोरेट पार्क्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी खरीदी। कंपनी ने नोएडा के सेक्टर 65 में चार करोड साढे चार लाख का एक प्लॉट खरीदा। चार साल बाद साल 2012 में मिनोचा ने अपनी कंपनी के शेयर सुपर मैनेजमेंट एड पोर्ट फोलियो और सिस्मका बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम कर दिए।

राजेश मिनोचा ने स्वीकार किया है कि जिन दो कंपनियों के नाम शेयर ट्रांसफर किए गए ये दोनों कंपनियां उन्हीं के परिवार की हैं। एक साल बाद यानि 2013 में ये पूरे शेयर वापस राजेश और नम्रता मिनोचा के पास आ गए।

इसके बाद मिनोचा दंपति ने ये शेयर चार लोगों के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। कपिल देव को 1,55,500 शेयर, रोमी देव को 51,500 शेयर, दीपराज सिंह सेठी को 1,03500 शेयर और देवेन्द्रजीत सिंह सेठी के नाम- 103500 शेयर दिए गए।