Breaking News

मौत के चार महीने बाद हुआ जुड़वां बच्‍चों का जन्‍म

ब्राजीलिया। कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है और भगवान चमत्कार तो करता ही है। ऐसी ही दुनिया को चौंका देने वाली घटना हुई ब्राजील में हुई है। यहां एक महिला ने मरने के करीब चार महीने बाद जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

21 वर्षीय सिल्वा पेडिल्हा नाम की महिला को अक्टूबर 2016 में दिमागी अघात लगने के कारण मौत हो गई थी। महिला को ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी थी। महिला के मरने के बाद डॉक्टरों को यह यकीन नहीं था कि बच्चा गर्भाशय में जिंदा होगा।

इसके बाद डॉक्टर ने महिला को वेंटिलेटर पर रख दिया और जिंदा रखने के कोशिश की। सिल्‍वा की जब मौत हुई उस वक्‍त उनके गर्भ में 9 हफ्ते का बच्‍चा पल रहा था।

इसके बाद करीब 123 दिन मृत शरीर को वेटिलेटर पर रखकर गृभ में पल रहे बच्चों को जिंदा रखा गया और आखिरकर नौ महीने पूरा होने के बाद ऑपरेशन कर के उन्हें बाहर निकाल लिया गया। दोनों बच्चों के सामान्य वजन है और स्वस्थ हैं। सिल्वा और उनके पति पिछले छह साल से साथ थे और उनकी एक दो साल की बेटी भी है।

मरने