Breaking News

मोदी पावर का नमूना…गणतंत्र दिवस पर तिरंगा बनी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

नई दिल्‍ली। पूरा देश इस समय रिपब्लिक डे का जश्न मना रहा है। लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण 26 जनवरी के दिन को हिंदुस्तान शानदार तरीके से मनाता है। 68वें गणतंत्र दिवस के लिए भी सारी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। इस बार खास बात ये है कि रिपब्लिक डे पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने के लिए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल नाहयान आए हैं। अबू धाबी के साथ भारत के संबंध तेजी से अच्छे हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच 14 समझौते किए गए हैं। बता दें कि यूएई के सात सदस्यों में से अबू धाबी सबसे ताकतवर माना जाता है। इस लिहाज से इस बार का रिपब्लिक डे अपने आप में खास हो गया है। लेकिन इसकी खासियत यहीं पर खत्म नहीं हो रही है।

भारत के साथ साथ दुबई में भी गणतंत्र दिवस का शानदार जश्न मनाया जा रहा है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का रंग देखकर हर हिंदुस्तानी के अंदर देश प्रेम की भावना उमड़ने लगेगी। जी हां रिपब्लिक डे के मौके पर दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत तिरंगा बन गई है। भारतीय गणतंत्र का जश्न मनाने के लिए बुर्ज खलीफा ने खुद को भारतीय तिरंगे के रंग में रंग लिया है। बुर्ज खलीफा ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा है कि आज रात हम भारत के 68वें रिपब्लिक डे का जश्न मना रहे हैं। फोटो में 2722 फीट ऊंची बुर्ज खलीफा की इमारत को एलईडी लाइट्स की रोशनी में तिरंगा बनाया गया है। ये तस्वीर अपने आप में असर पैदा कर रही है। बता दें कि दुबई में भारतीय मूल के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।

तिरंगे के रंग में रंगी बुर्ज खलीफा की इमारत को देख कर हर हिंदुस्तानी का दिल गर्व से चौड़ा हो जाएगा। भारतीय लोकतंत्र की ताकत और भारत के लगातार बढ़ते रुतबे का एहसास कराती है ये फोटो। ये पहला मौका नहीं है जब किसी मशहूर इमारत ने भारतीय त्यौहार या पर्व का जश्न इस तरह से मनाया है. इस से पहले दीवाली के मौके पर संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय कीगणतंत्र दिवस 12 इमारत में एलईडी लाइट्स की मदद से दीया बनाया गया था। साथ ही हैप्पी दीवाली का संदेश भी लिखा था। संयुक्त राष्ट्र की ही इमारत पर अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग की मुद्रा में एक शख्स को दिखाया गया था। साफ है कि विश्व स्तर पर भारत की साख लगातार बढ़ रही है। बुर्ज खलीफा का तिरंगा बन जाना इसलिए भी खास है कि इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि अबू धाबी के प्रिंस है।

बुर्ज खलीफा के अलावा देश में भी कई मशहूूर इमारतों को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। एलईडी लाइट्स की मदद से कई मशहूर इमारतों पर तिरंगा बनाया गया है। मुंबई में स्टॉक एक्सचेंज की इमारत पर भी एलईडी लाइट्स की मदद से तिरंगा बनाया गया है। स्टॉक एक्सचेेंज की तस्वीर भी देखते ही बन रही है। कुल मिलाकर गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा देश तिरंगा बन गया दिख रहा है। भारत की शानदार परंपरा और शौर्य से भरे इतिहास के लिए इस से अच्छी तस्वीर कोई नहीं हो सकती है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का तिरंगा बन जाना इतिहास में दर्ज हो जाएगा। लेकिन उसकी छवि हमेेशा के लिए हर हिंदुस्तानी के मन में अंकित हो जाएगी। इसी के साथ बुर्ज खलीफा इमारत भी हमेशा के लिए हर भारतवासी के के लिए खास बन गई है।