Breaking News

मुलायम से भिड़े अखिलेश यादव… रौद्र रूप में यादव जूनियर !

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की जंग अब मतेभद से आगे बढ़कर पार्टी पर कब्जे में तब्दील हो गई है। अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के बीच समाजवादी पार्टी के कब्जे को लेकर लड़ाई हो रही है। इस जंग में दो खेमें बन गए हैं। एक तरफ अखिलेश का खेमा है जिसमें रामगोपाल यादव के साथ तमाम मंत्री और विधायक हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव का खेमा है। मुलायम के खेमे में शिवपाल और अमर सिंह हैं। पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी का ड्रामा चल रहा है। इस ड्रामे की परिणिती क्या होगी किसी को नहीं मालूम है। लेेकिन अब अंदाजा लगना शुरू हो गया है कि अखिलेश की आखिरी मंशा क्या है। वो पूरी तरह से पार्टी पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए वो सारे हथकंडे अपना रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के इस दंगल का मजा तममाम विरोधी दल ले रहे हैं। बीजेपी से लेकर मायावती और कांग्रेस तक समाजवादी पार्टी के झगड़े पर पैनी नजर रखे हुए हैं। सभी को उम्मीद है कि इस जंग से समाजवादी पार्टी को नुकसान होगा और फायदा उठाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इन सबके बीच कहा जा रहा है कि ये पूरा समाजवादी ड्रामा अखिलेश यादव की छवि को चमकाने के लिए किया जा रहा है। इसी पर बाराबंकी से बीजेपी सांसद प्रियंका सिंह रावत ने एक ट्वीट किया है। उस ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। प्रियंका सिंह रावत ने लिखा है कि अखिलेश की छवि को गुंडा विरोधी बताया जा रहा है। लेकिन उनके शांत और संयमित स्वभाव का एक नमूना देखिए। ट्वीट में जो वीडियो शेयर किया है उसके बारे में कथित तौर पर कहा जा रहा है कि उसमें अखिलेश और मुलायम की लड़ाई है।

बाराबंकी से बीजेपी सांसद प्रियंका सिंह रावत ने जो वीडियो शेयर किया है वो कब का है इस बारे में जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो समाजवादी पार्टी में सितंबर में हुई कलह के दौरान का है। बहरहााल इस वीडियो में मुलायम सिंह यादव मंच पर खड़े हैं। वो माइक पर कुछ बोल रहे हैं। वहां पर अखिलेश और शिवपाल भी मौजूद हैं। अखिलेश काफी गुस्से् में दिख रहे हैं। वो वहां पर मौजूद नेताओं से दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। अखइलेश का नया ही रूप इस वीडियो में दिखाई दे रहा है। इस से पहले शायद ही कभी अखिलेश यादव का इस तरह का गुस्सैल रूप कभी सामने आया है। इसी को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और मुलायम पर निशाना साधा जा रहा है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी कलह अब निर्णायक स्तर पर पहुंच गई है। रामगोपाल यादव ने राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। उसके बाद अखिलेश ने ताबड़तोड़ फैसले लेते हुए शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया। अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया। वहीं मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को असंवैधानिक करार दिया। अखिलेश समर्थकों ने लखनऊ में पार्टी दफ्तर पर कब्जा कर लिया। शिवपाल यादव की नेमप्लेट को हटा दिया। इन सबके बीच अखिलेश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि जो शख्स अपने पिता से झगड़ा कर सकता है वो कैसे शांत और संयमित स्वभाव का हो सकता है। कुल मिलाकर अब सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव पर भी सवाल उठने लगे हैं।