Breaking News

मुलायम-अखिलेश के अशोक प्रधान भारतीय जनता पार्टी में शामिल

नोएडा।आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जहां सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं, वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सपा में जारी दंगल से असमजंस में फंसे हुए हैं। समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के परिवार में चल रही कलह थमने का नाम नहीं ले रही। वहींआपसी खींचतान के कारण समर्थकों में असमंजस का माहौल है। वे यह नहीं समझ पा रहे कि आगे क्या नया मोड़ आयेगा।

इस घमासान के चलते सपा के बड़े नेता अशोक प्रधान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे अशोक प्रधान 13 जनवरी को चार बजे भाजपा की सदस्यता लेंगे।अशोक प्रधान सपा के राष्ट्रीय महासचिव थे। स दौरान यूपी प्रभारी ओम माथुर और यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में अशोक सदस्यता लेंगे।

पार्टी में 46 साल से सक्रिय कार्यकर्ता रहे चार बार के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान भाजपा छोडट कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उन्हें तत्काल पार्टी का महामंत्री भी नियुक्त कर दिया था।
अशोक प्रधान गौतमबुद्ध नगर सीट से 1996, 1998, 1999 व 2004 के लोकसभा चुनाव में लगातार विजयी रहे हैं। प्रधान ने ही इस सीट से भाजपा का पहली बार जीत का परचम लहराया था। इससे पहले भाजपा इस सीट पर कभी विजय हासिल नहीं कर पाई थी। वह अटल बिहारी की सरकार केंद्रीय मंत्री भी रहे।