Breaking News

मसाज़ पार्लर के नाम पर बॉलिंगटन चौराहे पर चल रहा जिस्म फरोशी का धंधा, 7 लड़किया गिरफ्तार

लखनऊ। विधान सभा से 800 मीटर दूर  शहर के  बीचों बीच बॉलिंगटन चौराहे पर  मसाज़ पार्लर के नाम पर चल रहे जिस्म फ़रोशी के एक अड्डे पर पुलिस ने शाम 7 बजे के आसपास छापा मारकर धंधे में लिप्त सात लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार पुलिस के संरक्षण में काफी दिनों से बॉडी स्पा नामक पार्लर में यह धंधा चल रहा था।एस एस पी मंजुल सैनी से इसकी शिकायत करने पर शाम सात बजे के करीब अचानक पुलिस ने यहाँ छापा मारकर पार्लर से सात लड़कियों को गिफ्तार कर लिया।

एस एस पी मंजुल सैनी के अनुसार पकड़ी गई लड़कियों के बारे में पूरी तहकीकात करने के बाद ही यह बताया जा सकता है कि यह लडकिया सेक्स रैकेट से जुड़ी है या कोई और काम करती थी।

कुछ स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि पुलिस की रेड दूसरे पार्लर में हो गई जबकि किसी अन्य पार्लर में भी यह काम ऊंचे स्तर पर होता है।

हुसैनगंज पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नही है। ओ सी आर बिल्डिंग जिसमे विधायक रहते है उसके निकट खुले पार्लर में ऐसा काम स्थानीय पुलिस की देखरेख में होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता।