Breaking News

बसपा को एक और झटका, पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक भाजपा में हुए शामिल

24 घंटे पहले कराई थी मायावती की रैली, आज BJP में शामिल हो गए BSP नेता

pathak-700नई दिल्ली। बसपा से दो बार सांसद रह चुके ब्रजेश पाठक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये। पाठक ने उत्तरप्रदेश में भाजपा के विकास के एजेंडा में आस्था व्यक्त की जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। कल ही आगरा में बसपा प्रमुख मायावती की रैली में पाठक मौजूद थे।

पाठक यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। पाठक का राज्य के हरदोई-उन्नाव क्षेत्र में काफी प्रभाव माना जाता है।

शर्मा ने कहा कि पाठक के भाजपा में शामिल होने से उसे ब्राह्मण वोटों को एकजुट करने में मदद मिलेगी। जब पाठक भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी कर रहे हैं, उसी समय बसपा ने उन्हें अपनी पार्टी से निष्काषित कर दिया।

हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य एवं कुछ अन्य नेताओं से विपरीत पाठक ने भाजपा में शामिल होने के बाद मायावती पर तीखा प्रहार नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि राज्य में भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का बोलबाला है।