Breaking News

बलात्कारी गुरुमीत पर सिर्फ बलात्कार का ही नहीं कई हत्याओ का भी आरोप

नई दिल्ली/लखनऊ।  अपने आश्रम की साध्वी से बलात्कार करने के आरोप में दोषी पाए गए बाबा राम रहीम को पुलिस जेल ले गई। लेकिन बाबा की अपराध यात्रा यहीं खत्म नहीं होती है। बहुत जल्द ही राम रहीम के खिलाफ हत्या के केस में भी फैसला आ सकता है। हत्या का ये मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को लेकर है जिसके खून के छींटे स्यंभू गॉड मैन राम रहीम के दामन पर भी है।

राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का भी आरोप है। दरअसल रामचंद्र ने अपने अखबार के जरिए राम रहीम के खिलाफ 15 वर्ष पहले साध्वी के साथ रेप का मामला उजागर किया था। दरअसल रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में साध्वी के उस गुमनाम पत्र को छापा था जिसमें साध्वी ने राम रहीम पर रेप का आरोप लगाया था।

रामचंद्र छत्रपति की 24 अक्टूबर 2002 में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या राम रहीम के खिलाफ साध्वी के साथ रेप की खबर अखबार में छपने के कुछ महीने बाद ही की गई थी। अखबार में एक पत्र छापा गया था जिसमें लिखा गया था कि जब दो साध्वी राम रहीम के आश्रम पर शांति के लिए गईं तो बाबा राम रहीम ने उनके साथ रेप किया था। रामचंद्र के बेटे अंशुल ने पिछले 15 साल से अपने पिता की हत्या के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।

पत्रकार के बेटे ने बताया कि पिता को गोली लगने के बाद वो अस्पताल में 28 दिनों तक मौत से जंग लड़ते रहें। इस दौरान पुलिस को दिए अपने स्टेटमेंट में उन्होंने राम रहीम का नाम भी लिया लेकिन पुलिस ने राम रहीन का नाम केस में नहीं डाला। जिसके बाद मैंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की और जिसके बाद 2003 में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।