Breaking News

प्रेगनेंसी कंसीव करने में आ रही हो दिक्कत तो आजमाएं ये नुक्खे

शादी के बाद माँ बनना हर महिला का सपना होता है। कुछ महिलाएं किसी परेशानी के बहुत जल्दी कंसीव कर लेती हैं, लेकिन कई महिलाएं बहुत कोशिशों के बाद भी कंसीव नहीं कर पाती हैं। उन्हें लगने लगता है कि उनका माँ बनने का सपना शायद अधूरा ही रह जाएगा। लेकिन यदि आप बहुत कोशिशों के बाद भी प्रेगनेंट नहीं हो पा रही हैं तो निराश होने की ज़रुरत नहीं हैं। अपनी सेहत और खान-पान पर थोड़ा-सा ध्यान देकर आप आसानी से कंसीव कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे के कि अगर आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करके आप जल्दी प्रेगनेंट हो सकती हैं –

डॉक्टर्स के मुताबिक 25 से 30 साल की उम्र कंसीव करने के लिए सबसे सही होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती उम्र का फर्टिलिटी पर भी असर होता है। इसलिए महिलाओं को 35 साल की उम्र से पहले प्रेगनेंसी प्लान लेनी चाहिए।

डॉक्टर्स के मुताबिक जो महिलाएं प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं उन्हें पीरियड के 10 वें, 20वें और 14वें दिन सेक्स करना चाहिए। इससे जल्दी कंसीव करने में मदद मिलती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो महिलाएं प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं उन्हें अपनी डाइट में ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करना चाहिए। इससे उनको कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं जिससे जल्दी कंसीव करने में मदद मिल सकती है। आप अपनी डाइट में पालक, ब्रोकोली, दालें, साबुत अनाज सीफूड आदि शामिल कर सकती है।

डॉक्टर्स के मुताबिक अगर कोई कपल प्रेगनेंसी प्लान कर रहा है तो ऐसे में पुरुषों को अपने आहार में दूध और घी शामिल करना चाहिए। वहीं महिलाओं को तिल और उड़द की दाल खाने की सलाह दी जाती है। पीरियड के 10 से 18वें दिन तक इन चीजों का सेवन करने से जल्दी कंसीव करने में काफी मदद मिल सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स प्रेगनेंसी प्लान कर रहे कपल्स को खुश रहने की सलाह देते हैं। जो कपल्स कंसीव करना चाहते हैं उन्हें मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए। इसके लिए आप योग, प्राणायाम, मेडिटेशन और एक्सरसाइज कर सकते हैं।