Breaking News

पुणे की जेल से आज छूटेंगे संजय दत्त, रिहाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में पिटीशन

sanjay-dutt24पुणे।संजय दत्त गुरुवार सुबह पुणे की येरवड़ा जेल से रिहा हो रहे हैं। अवैध हथियार रखने के केस में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। उनकी रिहाई से पहले पत्नी मान्यता दत्त परिवार के साथ पुणे पहुंचेंगी। बहन प्रिया दत्त भी आएंगी। संजय चार्टर्ड प्लेन से मुंबई रवाना होंगे। इसी बीच, बॉम्बे हाईकोर्ट में संजय की रिहाई के खिलाफ पिटीशन दायर हुई है, जिस पर गुरुवार को ही सुनवाई होनी है।
– जेल के सूत्रों ने बताया- संजय दत्त की रिहाई के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से ही जेल के गेट को खोल दिया जाएगा ताकि वे अपने परिवार या वकीलों की मदद से सभी फॉर्मेलिटीज पूरी कर सकें।
– संजय की बहन प्रिया दत्त और बहनोई ओवेन रॉनकॉन उन्हें रिसीव करने जेल आएंगे। पत्नी मान्यता, दोनों बच्चे शाहरान, इकरा सहित बाकी करीबी लाेग भी जेल परिसर पहुंचेंगे।
– माना जा रहा है कि मान्यता चार्टर्ड प्लेन से ही पुणे आएंगी। संजय उन्हीं के साथ मुंबई रवाना होंगे।

कब से जेल में हैं संजय?

– 1993 ब्लास्ट के बाद संजय को एके-47 और दूसरे हथियार रखने के केस में राकेश मारिया ने अरेस्ट किया था।
– संजय दत्त को टाडा की कोर्ट ने दोषी करार दिया। उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई।
– सुप्रीम कोर्ट में भी सजा के खिलाफ उनकी अर्जी खारिज हो गई। कोर्ट ने कहा था कि 18 महीने वे जेल में गुजार चुके हैं, लेकिन 42 महीने की सजा उन्हें और काटनी होगी।
– इसके बाद 21 मई, 2013 से पुणे की यरवदा जेल में गए।
– अच्छे बर्ताव के चलते उन्हें 103 दिन पहले रिहा किया जा रहा है।
किसने लगाई पिटीशन?
– प्रदीप भालेकर ने हाईकोर्ट में संजय की रिहाई के खिलाफ पिटीशन लगाई है।
– वे पहले भी संजय की रिहाई रोकने के लिए हाईकोर्ट को चिट्ठी लिख चुके हैं।
– पिटीशन में प्रदीप ने कहा है कि संजय की रिहाई को रोका जाना जनहित में होगा।
– पिटीशन पर गुरुवार को ही सुनवाई होगी।
जेल रेडियो के लिए बतौर RJ आखिरी एपिसोड रिकॉर्ड करते वक्त इमोशनल हुए संजय
– संजय ने बुधवार को जेल रेडियो के लिए बतौर अारजे अपना आखिरी एपिसोड रिकॉर्ड किया। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं।
– यह प्रोग्राम गुरुवार दोपहर ब्रॉडकास्ट हाेगा।
– इनमेट्स ने उनके लिए सॉन्ग ‘तू कल चला जाएगा’ भी डेडीकेट किया। यह उनकी ही मूवी ‘नाम’ (1986) में फिल्माया गया था।
प्रोग्राम में क्या है संजय दत्त का लास्ट मैसेज…
– “गुड आफ्टरनून भाई लोग! अपुन जब तक कनेक्ट होंगे, तब तक मैं जा चुका रहूंगा।’
– ‘तुम लोगों के लिए यह लास्ट मैसेज छोड़कर जा रहा हूं। खुश रहना, साथ रहना।’
– ‘जुर्म करके किसी का कभी भला नहीं हुआ। सच्चाई की राह पर चलना भाई लोग।’
संजय ने जेल में कमाए 38 हजार, बचाए सिर्फ 440
– संजय दत्त ने जेल में अपनी सजा के दौरान पेपर बैग्स बनाने काम किया।
– इससे उन्हें 38 हजार रुपए की कमाई हुई।
– संजय ने पैरोल और फरलो के जरिए 256 दिन जेल से बाहर बिताए।
– खुद के खर्च की रकम हटाने के बाद वे 440 रुपए बचा पाए हैं।