Breaking News

पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

pa29कराची। पाकिस्तान ने अपने जल क्षेत्र का कथित तौर पर उल्लंघन करने को लेकर 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली है। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) के प्रवक्ता ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि भारतीय मछुआरों को PMSA द्वारा गिरफ्तार किया गया था जब वे अरब सागर के पाकिस्तानी जलक्षेत्र में थे।

उनकी चार नौकाओं को भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा, ‘मछुआरों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बंदरगाह पुलिस को सौंप दिया गया है।’ इन गिरफ्तारियों से एक सप्ताह पहले भी PMSA ने 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी 16 नौकाएं जब्त कर ली थीं।

भारत और पाकिस्तान नियमित तौर पर एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते हैं। मछुआरे एक दूसरे के जल क्षेत्र में चले जाते हैं क्योंकि समुद्री सीमा का सही ढंग से सीमांकन नहीं हुआ है। कहा जाता है कि करीब 400 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं।