Breaking News

पाकिस्तान के पेशावर में बस में फटा बम, 15 मारे गए और 30 जख्मी

pesawarपेशावर। बुधावार को पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक शक्तिशाली बम फटा। बम से एक बस को निशाना बनाया गया जो सरकारी कर्मियों को लेकर जा रही थी। इस हमले में 15 लोग मारे गए हैं और 30 जख्मी हुए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से लगभग की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से आठ को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

ब्लास्ट पेशावर में सुनहरी मस्जिद के पास हुआ और इसका निशाना सिविल सेक्रटेरियट बस थी। यह बस सराकरी कर्मियों को मर्दन से प्रांतीय राजधानी लेकर जा रही थी। इस ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में भगदड़ की स्थिति है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया है। घायलों को हॉस्पिटलों में शिफ्ट किया जा रहा है। पूरे इलाके में इमर्जेंसी की घोषणा कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार ये हमला मुख्य सड़क पर हुआ और धमाके के वक्त बस में करीब 50 कर्मचारी थे। बस पेशावर और उसके आसपास के इलाकों से कर्मचारियों को उनके दफ्तरों तक शहर में ले जा रही थी। सूपेरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहम्मद कासिफ ने कहा कि बम बस के पिछले हिस्से में प्लांट किया गया था। उन्होंने 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। बम निरोधक दस्ता के लोगों ने दावा किया है कि आठ किलो की विस्फोटक सामग्री थी। खैबर पख्तूनख्वा इन्फर्मेशन अडवाइजर मुस्तफा गनी ने डॉन न्यूज से कहा कि मुख्यमंत्री परवेज खट्टक ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने इस हमले के पीड़ितों को हर तरह की मदद करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘कर्मचारी निजी बस से जा रहे थे इसलिए उसमें सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। सुरक्षा की जिम्मेदारी कॉन्ट्रैक्टर की थी। सामान्य तौर बस रवाना होने से पहले इस तरह की जांच की जाती है।’ यह कोई पहली बार नहीं है जब पेशावर में सिविल सेक्रटरिएट बस को निशाना बनाया गया। इसी तरह का हमला 2012 और 2013 में हुए थे और कम से कम 38 लोग मारे गए थे।

अतीत में पेशावर में नागरिकों के साथ-साथ लॉ एन्फोर्समेंट कर्मियों को निशाना बनाया गया है। यह शहर में पाकिस्तानी आर्मी की मौजूदगी काफी मजबूत है। यहीं से पाक आर्मी खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाती है। इसके साथ ही उत्तरी वजरिस्तान में भी आर्मी का ऑपरेशन यहीं से चलता है।