Breaking News

पद्म पुरस्कारों का एलान: सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आए अनुपम खेर

padma-socialनई दिल्ली। पद्म पुरस्कारों का सोमवार को एलान हो गया। इसके लिए 112 हस्तियों को चुना गया है। रजनीकांत समेत 8 को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है। इस बीच, पद्म भूषण के लिए चुने गए अनुपम खेर सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए। उनके सिलेक्शन को सोशल मीडिया यूजर्स ने अवॉर्ड वापसी के खिलाफ उनके हालिया मार्च से जोड़ दिया।
पद्म पुरस्कारों में क्या खास…
– पुरस्कार के लिए चुनी गई हस्तियों में एक फॉरेन सिटीजन भी हैं। भारत में अमेरिका के एंबेसेडर रहे रॉबर्ट ब्लैकविल को पद्म भूषण के लिए चुना गया है।
– मुंबई हमलों के गुनहगार पाकिस्तानी आतंकी कसाब को फांसी दिलाने में अहम रोल रखने वाले वकील उज्ज्वल निकम पद्मश्री से नवाजे जाएंगे।
किसे कौन-सा अवॉर्ड?
पद्म विभूषण
1. धीरूभाई अंबानी रिलायंस ग्रुप के फाउंडर (मरणोपरांत पद्मविभूषण के लिए चुने गए)
2. रजनीकांत साउथ के सुपर स्टार
3. गिरिजा देवी क्लासिकल सिंगल
4. रामोजी राव लिटरेचर और एजुकेशन (जर्नलिज्म)
5. यामिनी कृष्णमूर्ति क्लासिकल डांसर
6. डॉ. विश्वनाथन शांता मेडिसिन फील्ड में योगदान
7. श्री श्री रविशंकर आध्यात्मिक गुरु
8. जगमोहन जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर, पूर्व केंद्रीय मंत्री
9. डॉ. वी. के. अत्रे साइंस एंड इंजीनियरिंग फील्ड में मशहूर
10. अविनाश दीक्षित इंडियन-अमेरिकन इकॉनमिस्ट
पद्म भूषण
1. अनुपम खेर एक्टर
2. उदित नारायण प्लेबैक सिंगर
3. राम वी. सुतार मूर्तिकार
4. एच. कन्हैयालाल थिएटर
5. विनोद राय सिविल सर्विसेस (पूर्व CAG चीफ)
6. वाई. लक्ष्मी लिटरेचर और एजुकेशन
7. एन. एस. रामानुज टाटाचार्य लिटरेचर और एजुकेशन
8. बरजिंदर सिंह हमदर्द लिटरेचर और एजुकेशन
9. प्रोफेसर डी. नागेश्वर रेड्डी मेडिकल फैकल्टी
10. राबर्ट डी ब्लैकविल (विदेशी) भारत में अमेरिका के पूर्व एंबेसडर
11. स्वामी तेजोमयानंद आध्यात्म
12. साइना नेहवाल बैडमिंटन प्लेयर
13. सानिया मिर्जा टेनिस प्लेयर
14. इंदु जैन एक मीडिया ग्रुप की हेड
15. हफीज कॉन्ट्रैक्टर आर्किटेक्ट
16. आर.सी. भार्गव पब्लिक अफेयर्स
17. स्वामी दयानंद गिरि आध्यात्म
18. डॉ. वी.आर.आर. अल्ला साइंस एंड टेक्नॉलजी
19. पल्लोनजी शापूरजी मिस्त्री ट्रेंड एंड इंडस्ट्री
पद्म श्री
1. अजय देवगन एक्टर
2. प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस
3. एस.एस. राजामौली फिल्म डायरेक्टर (बाहुबली)
4. मालिनी अवस्थी फोक सिंगर (लोक गायिका)
5. उज्ज्वल निकम मुंबई के सीनियर एडवोकेट
6. मधुर भंडारकर फिल्म डायरेक्टर
7. पुष्पेश पंत लिटरेचर, एजूकेशन और जर्नलिज्म
8. पीयूष पांडेय एडवर्टाइजिंग
9. दीपिका कुमारी आर्चरी प्लेयर
10. सुशील दोषी स्पोर्ट्स कमेंटेटर
11. सईद जाफरी एक्टर
12. अजय पाल सिंह बंगा ट्रेड एंड इंडस्ट्री (मास्टरकार्ड के सीईओ)
सोशल मीडिया पर क्या आईं रिएक्शंस?
– विनोद राय को पद्म अवॉर्ड इसलिए मिला है क्योंकि उन्होंने 2जी घोटाले में जीरो नेशनल लॉस की हवा निकालने का बेहतरीन काम किया था। – ‏@vinaydokania
– जगमोहन को किसलिए पद्म अवॉर्ड मिला है, कश्मीरी पंडितों को बाहर करने के लिए? – @vikeel_reddy
– अंबानी मोदी के करीबी रहे हैं। अजय देवगन बीजेपी के लिए कैम्पेन कर चुके हैं। उदित नारायण ने ही ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ गाया था। – @retheeshraj10
– #PadmaAward4Bhakts की लिस्ट में अनुपम खेर ने टॉप किया है। उनके मार्च फॉर टॉलरेन्स में लोगों और एक जर्नलिस्ट तक को बेइज्जत किया गया था। अब उन्हें सरकार ने नवाजा है। – @ravinitesh
– अनुपम खेर को क्या उनके #Tolerance मार्च के लिए पद्म पुरस्कार मिला है? – @iambeingkunal
– अगर नरेंद्र मोदी कश्मीरी पंडितों की दिक्कतें नहीं सुलझाते हैं तो क्या अनुपम खेर अपना अवॉर्ड लौटा देंगे? – @BilalAhmedNgp