Breaking News

निराश्रित व असमर्थ लोगों को निवारण सेवा संस्थान ने राज कुमार अकाडेमी स्कूल में बांटे वस्त्र

लखनऊ। शहर में कार्यरत समाज सेवी संगठन निवारण सेवा संस्थान ने आज मेहँदी गंज स्थित राज कुमार अकाडेमी स्कूल में निराश्रित तथा असमर्थ लोगों हेतु “वस्त्र वितरण शिविर” का आयोजन किया। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय की संस्थापक श्रीमती मीरा बक्शी, प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी तिवारी तथा निवारण सेवा संस्थान के सचिव वरुण देव गुप्ता ने मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत श्री दिव्या गिरी महाराज के भव्य स्वागत से किया।

यहाँ पूज्य महंत श्री के कर कमलों द्वारा करीब 70 महिलाओं 45 पुरुषों तथा 30 से अधिक बच्चों समेत लगभग 150 लोगों में वस्त्र बांटे गए जिनमें कम्बल दुशाला स्वेटर महिलाओं के सूट साड़ियां पुरुषों की पैंट शर्ट तथा बच्चों के कपडे शामिल थे। संस्था सचिव वरुणदेव ने बताया संस्था जन तथा समाज कल्याण हेतु विभिन्न कर्यक्रमों का आयोजन करती है और सर्दियों के मौसम में प्रथम आवश्यकता तन ढकने की होती है।

वरुण कहते है अत्यंत दरिद्रता तथा मलिन बस्तिओं में जीवन बसर करने को मजबूर लोगों को कार्यक्रम में एकत्रित किया गया था जिनके पास पर्याप्त साधन नहीं है। कार्यक्रम के संचालक उज्जवल उर्फ़ अक्स लखनवी कहते है की जहाँ संतों का आगमन होता है वहां धर्म स्थापित होता है और वास्तव में मानव सेवा ही परम धर्म है इसी उद्देश्य से आज का वितरण कार्यक्रम रखा गया था।

कार्यक्रम के समापन में पूज्य महंत श्री दिव्या गिरी ने जहाँ संस्था की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की वही निवारण की टीम, प्रधानाचार्या शालिनी तिवारी तथा समस्त राजकुमार अकाडेमी परिवार को भविष्य में ऐसे ही जन सेवा के कार्यों के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर निवारण की टीम के मुख्य सेवादर तनूजा सक्सेना, शैलेन्द्र निगम, डेज़ी खरबंदा, अंजलि सक्सेना, डॉ कोमल भार्गव, शुभम श्रीवास्तवर, अलका सक्सेना कोपल सक्सेना तथा रश्मि शुक्ला मौजूद रहे।