Breaking News

डोनाल्ड ट्रम्प ने की पीएम मोदी की नकल, कहीं हुई तारीफ, तो कहीं उठे सवाल

अमेरिका। भारत और अमेरिका, एक दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क और दूसरा दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के पीएम मोदी के बीच अच्छे रिश्तों के बारे में दुनिया जानती है। इस बीच अफगान वार्ता के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति का अंदाज एकदम मोदी से ही मिलता-जुलता दिखा। एक अखबार में खबर छपी है कि ट्रम्प ने अफगान वार्ता में कई बार मोदी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीते साल मोदी ने उनसे बात की थी। मोदी ने कहा था कि दुनिया में किसी भी देश में अफगानिस्तान में इतना काम नहीं किया, जितना अकेले अमेरिका ने किया है।

अखबार का कहना है कि इस दौरान डोनाल्ड ट्रम्प का अंदाज एकदम मोदी जैसा था। वो भारतीय लहजे में अंग्रेजी बोल रहे थे। अखबार का कहना है कि ट्रम्प उस वक्त अफगान पॉलिसी पर ही चर्चा कर रहे थे। इसके बाद वो अचानक मोदी के अंदाज में बोलने लगे। ट्रम्प ने कहा कि मोदी की बात से साबित होता है कि दुनिया अमेरिका के बारे में क्या नजरिया रखती है। हालांकि इस बीच डेमोक्रेट भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने इस बात पर नाराजगी भी जताई है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने मोदी की नकल करने की कोशिश की है और उनके व्यवहार की निंदा होनी चाहिए। एक अखबार ने लिखा कि क्या ट्रम्प ने मोदी की नकल करने की कोशिश की है ?

हालांकि इस सवाल पर व्हाइट हाउस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। राजा कृष्णमूर्ति का कहना है कि उन्हें ये रिपोर्ट पढ़कर अच्छा नहीं लगा कि ट्रम्प ने कथित तौर पर भारत प्रधानमंत्री मोदी की नकल उतारी। राजा कृष्ण मूर्ति ने कहा कि अमेरिका का लोगों की पहचान उनके लहजे से नहीं है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के लोगों को उनके मूल्यों और आदर्शों को लेकर जाना जाता है। आपको याद होगा कि इससे पहले भी ट्रम्प भारतीयों की नकल उतार चुके हैं। 2016 में अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भारतीयों की नकल उतारी थी।ट्रम्प ने  इंडियन कॉल सेंटर के कर्मचारियों की अंग्रेजी बोलने की नकल उतारी थी।

ट्रम्प अपने नकल उतारने के अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस बीच उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री की नकल की है और इसे लेकर लोगों की अलग अलग राय बंटी है। 2017 के अक्टूबर में ट्रम्प ने स्पेनिश लहजे की भी नकल उतारी थी। उस वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। इस वक्त भारत और अमेरिका कई मुद्दों को लेकर एक दूसरे के साथ हैं। आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर दोनों ही देश एक दूसरे का हाथ थामे हैं। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की तारीफ में ट्रम्प कसीद गढ़ चुके हैं। इस बीच अफगान नार्ता के दौरान उनका ये अंदाज नई परेशानी खड़ी कर रहा है। देखना है आगे क्या होता है।