Breaking News

डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री अंकेर जोएरजेनसन का 93 वर्ष की उम्र में निधन

denmarkकोपेनहेगन। डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री अंकेर जोएरजेनसन का रविवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, जोएरजेनसन ने वर्ष 1972 से 1973 और फिर वर्ष 1975 से 1982 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे थे।
डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोएके रसमुसेन ने एक बयान में कहा कि डेनमार्क ने उस व्यक्ति को खो दिया है जिसे हम सभी पसंद करते थे और राजनीति से परे रखकर उनका सम्मान करते थे।

पूर्व प्रधानमंत्री हेली थोरनिंग-श्मिट ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि जोएरजेनसन वह व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा न्याय और समानता के लिए लड़ाई की। वह उन लोगों को कभी नहीं भूलते थे, जिनके पास बहुत कम अवसर होते थे।

गरीबी में पैदा हुए जोएरजेनसन ने मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करते हुए अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह पहली बार 1964 में संसद के लिए चुने गए थे। जोएरजेनसन 1994 तक संसद के सदस्य रहे थे।