Breaking News

डरा रहा कोरोना, भारत के इन दो राज्यों में आ रहे पूरे यूरोप से ज्यादा केस

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना तेजी से फैल रहा है, अब तो देश में रोजाना करीब 45-50 हजार मरीज सामने आने लगे है, देश के कुछ इलाकों में कोरोना तेजी से बढ रहा है, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली जैसे राज्यों में 1 लाख से ज्यादा केस हैं, तो झारखंड और छत्तीसगढ में 10 हजार से भी कम हैं, भारत के कुछ राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के आंकड़ों को मिला दें, तो इन दो राज्यों में ही अब पूरे यूरोप से ज्यादा केस रोजाना आने लगे हैं।

तेजी से बढ रहे केस

भारत में शुक्रवार को कुल 48 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आये, ये लगातार दूसरा दिन है, जब देश में इतने अधिक केस सामने आये, इसके साथ ही कोराना के कुल केसों की संख्या 13.37 लाख पहुंच गया है, जिसमें से 4.55 लाख एक्टिव केस हैं। इसके अलावा करीब 8.50 लाख लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 31400 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 इंडिया के अनुसार भारत में इस समय सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र तथा आंध्र प्रदेश से आ रहे हैं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को 9615 केस आये, तो इसी दिन आंध्र प्रदेश में 8147 केस आये, इन दोनों राज्यों में 17762 केस आये।

17 हजार से केस

महाराष्ट्र में बुधवार, गुरुवार तथा शुक्रवार को क्रमशः 10576, 9895 तथा 9615 केस आये, आंध्र प्रदेश में इन तीन दिनों में क्रमशः 6045, 7998, और 8147 केस आये, अगर आप इन दोनों राज्यों के आंकड़े को जोड़ दें तो पाएंगे, कि इन दोनों राज्यों में बुधवार को कुल 16621 केस, गुरुवार को 17983 केस, तथा शुक्रवार को 17762 केस आये। यानी सिर्फ दो राज्यों में रोजाना 16-17 हजार केस सामने आ रहे हैं।

यूरोप में भी रोजाना 16-17 हजार केस

वैसे तो किसी भी देश या राज्य की तुलना किसी महाद्वीप से करना ठीक नहीं लगता लेकिन अगर दोनों में समानता है, तो कई बार तुलना की जाती है, महाराष्ट्र-आंध्रा में रोजाना आ रहे केस की यूरोप से तुलना की जा रही है, वर्ल्डोमीटर के अनुसार यूरोप में बुधवार गुरुवार तथा शुक्रवार को क्रमशः 15640, 17233 तथा 16175 केस आये हैं, स्पष्ट है कि इन 3 दिनों में महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में जो केस आये, वो यूरोप से भी ज्यादा हैं, हालांकि शुक्रवार का यूरोप का डेटा अभी अपडेट हो सकता है, फिर भी ये तय है कि अपडेट आंकड़ा इन दोनों राज्यों के करीब ही होगा।

यूरोप में रोजाना हो रही 300-400 मौतें
यूरोप में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को क्रमशः 384, 357 और 405 मौतें हुई है, बता दें कि अप्रैल मई में इसी यूरोप में रोजाना 1 हजार मौतें हो रही थी, अब इस महाद्वीप में रोजाना होने वाली मौंते घट रही है, भारत की बात करें, तो यहां रोजाना 700 लोगों की मौत हो रही है, इनमें से आधी मौतें सिर्फ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हो रही है, यानी मौत के मामले में भारत के इन तीन राज्यों ने यूरोप की बराबरी कर रखी है, शुक्रवार को इन तीन राज्यों में 415 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है।