Breaking News

टी 20 वर्ल्डकप से पहले वर्ल्ड चैम्पियन से भिड़ेगी टीम इंडिया

ind-sriनई दिल्ली। टी 20 वर्ल्डकप और एशिया कप से ठीक पहले 9 फरवरी से भारतीय टीम श्रीलंका के साथ तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की मेजबानी भारत करेगा। इसके बाद मार्च से ही टी 20 वर्ल्डकप की भी शुरूआत होनी है।

टी 20 वर्ल्डकप से पहले श्रीलंका से तीन मैच

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरूआत पुणे में पहले टी 20 मैच के साथ होगी। इसके बाद दिल्ली में 12 फरवरी को दूसरा मैच खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मैच 14 फरवरी को विशाखापत्तनम में होगा।

साल 2014 में टी 20 वर्ल्डकप फाइनल के बाद श्रीलंका और भारत की टीमें पहली बार क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में आमने सामने होंगी। श्रीलंका ने 2014 में भारत को हराकर विश्व टी 20 खिताब जीता था।

नवंबर 2015 में टेस्ट पिच का दर्जा हासिल करने वाला पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम अपने तीसरे अंतरराष्ट्रीय और दूसरे टी20 मैच की मेजबानी करेगा। टीमें इसके बाद 24 फरवरी से बांग्लादेश में एशिया कप में हिस्सा लेंगी जबकि टी 20 वर्ल्‍डकप नौ मार्च से शुरू होगा।

टी 20 वर्ल्डकप टूर्नामेंट कार्यक्रम-

जिम्बाब्वे बनाम हांगकांग-                  8 मार्च- नागपुर

स्काटलैंड बनाम अफगानिस्तान-             8 मार्च- नागपुर

बंगलादेश बनाम हालैंड-                    9 मार्च-धर्मशाला

आयरलैंड बनाम ओमान-                   9 मार्च – धर्मशाला

स्काटलैंड बनाम जिम्बाब्वे –                10 मार्च – नागपुर

हांगकांग बनाम अफगानिस्तान –             10 मार्च -नागपुर

हालैंड बनाम ओमान –                     11 मार्च – धर्मशाला

बंगलादेश बनाम आयरलैंड –                11 मार्च – धर्मशाला

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान –            12 मार्च – नागपुर

स्काटलैंड बनाम हांगकांग –                 12 मार्च – नागपुर

हालैंड बनाम आयरलैंड-                     13 मार्च- धर्मशाला

बंगलादेश बनाम ओमान –                  13 मार्च – धर्मशाला

भारत बनाम न्यूजीलैंड –                   15 मार्च -नागपुर

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड –                  16 मार्च – मुंबई

पाकिस्तान बनाम क्वालिफाइंग टीम ए –      16 मार्च – कोलकाता

श्रीलंका बनाम क्वालिफाइंग टीम बी –         17 मार्च – कोलकाता

आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड –               18 मार्च- धर्मशाला

दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड –              18 मार्च-मुंबई

भारत बनाम पाकिस्तान –                  19 मार्च- धर्मशाला

दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफाइंग टीम बी –  20 मार्च – मुंबई

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज –                 20 मार्च- बेंगलुरु

आस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफाइंग टीम ए –      21 मार्च – बेंगलुरु

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान –               22 मार्च – मोहाली

इंग्लैंड बनाम क्वालिफाइंग टीम बी –         23 मार्च- दिल्ली

पाकिस्तान बनाम आस्ट्रेलिया –             25 मार्च -मोहाली

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज –          25 मार्च- नागपुर

क्वालिफाइंग टीम ए बनाम न्यूजीलैंड –      26 मार्च – कोलकाता

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका –                   26 मार्च- दिल्ली

भारत बनाम आस्ट्रेलिया –                 27 मार्च-मोहाली

क्वालिफाइंग टीम बी बनाम वेस्टइंडीज –     27 मार्च- नागपुर

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका –            28 मार्च-दिल्ली

29 मार्च –         विश्राम

पहला सेमीफाइनल –                     30 मार्च- दिल्ली,

दूसरा  सेमीफाइनल –                     31 मार्च- मुंबई

एक और दो अप्रैल- विश्राम

फाइनल –                              तीन अप्रैल- कोलकाता