Breaking News

जूलर्स का साथ देने मुंबई आएंगे राहुल

j rahulमुंबई। हड़ताल कर रहे जूलर्स का साथ देने 12 अप्रैल को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई आ रहे हैं। वे झवेरी बाजार में जौहरियों से मुलाकात कर उनके आंदोलन का समर्थन करेंगे। इससे पहले राहुल देवनार डंपिंग ग्राउंड और मुंबा देवी के दर्शन करेंगे।
हड़ताल के 40 दिन शनिवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने बताया कि देशभर के जौहरी 40 दिन से हड़ताल पर हैं। इससे देश के करीब 7 करोड़ लोग प्रभावित हैं, फिर भी मोदी सरकार ने आंखें बंद कर रखी हैं। बीजेपी सरकार के षडयंत्र को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।

पहले भी हुआ था विरोध इस दौरान पूर्व सांसद व मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जौहरियों ने आंदोलन किया, जिसे राहुल गांधी ने जाकर समर्थन दिया था। अब वे झवेरी बाजार में आकर व्यापारियों को समर्थन देंगे। देवड़ा ने बताया कि 2012 में जब उनकी ही सरकार ने सोने पर एक्साइज लगाई थी, तब भी राहुल गांधी ने विरोध किया था। उसके बाद फैसला वापस ले लिया था।

इस मौके पर व्यापारियों और जूलर्स असोसिएशन की ओर से कुमार जैन और अन्य व्यापारी मौजूद थे। मुस्लिम प्रतिनिधियों से राहुल गांधी की मुलाकात तय करने के अलावा देवड़ा ने उनके मुंबादेवी मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम भी रखा है।