Breaking News

चीन ने बनाया सूरज से 3 गुना ज्यादा गर्म ‘कृत्रिम सूरज’!

chamberपेइचिंग। चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ‘कृत्रिम सूरज’ बनाने में सफलता हासिल कर ली है, जो सूरज से कोर से भी 3 गुना ज्यादा गर्म है। इस आविष्कार को ईंधन की कमी दूर करने की राह में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल सायेंस के वैज्ञानिक इस कृत्रिम सूरज में हाइड्रोजन गैस को 5 करोड़ डिग्री सेल्सियस के भयंकर तापमान तक गर्म कर पाने में सफल हो गए। इतना ही नहीं ये लोग रेकॉर्ड 102 सेकंड तक इस तापमान को जारी रख पाए।

अंग्रेजी वेबसाइट द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के वैज्ञानिकों ने 5 करोड़ डिग्री सेल्सियस तापमान को उस तक कायम रखने में सफलता हासिल की, जबतक न्यूक्लियर फ्यूज़न चैंबर का कोर इस तापमान के आगे पिघल कर पस्त नहीं हो गया।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे जीवाश्म ईंधन पर हमारी निर्भरता खत्म हो सकती है, क्योंकि गैस के जरिए पैदा न्यूक्लियर एनर्जी को बेहद बड़ी मात्रा में इस्तेमाल के लायक साफ-सुथरी एनर्जी में तब्दील किया जा सकेगा।

यह आविष्कार उस प्रॉजेक्ट का हिस्सा है, जिसके तहत न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टरों से साफ-सुथरी ऊर्जा हासिल की जा सके।