Breaking News

चलती ट्रेन के लेडीज कोच में अकेली बैठी महिला के साथ लूटपाट के बाद रेप

rape-girl-620x400नई दिल्ली। दिल्ली में चलती ट्रेन में लेडीज कोच में महिला के साथ कथित तौर पर रेप और लूटपाट का मामला सामने आया है। यह घटना शहादरा से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच घटी। पुलिस ने बताया कि ट्रेन के महिला कोच में 5 महिलाएं सवार थी, जिनमें से 4 महिलाएं शहादरा स्टेशन पर उतर गई। शहादरा से तीन लोग कोच में सवार हुए। उन्होंने बताया कि तीन लोगों में से 2 युवक महिला का बैग छीनकर कोच से फरार हो गए हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति ने कथित रूप से महिला के साथ बलात्कार और मारपीट की। यह घटना दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जन नायक एक्सप्रेस की बताई जा रही है। महिला उम्र 32 साल है और वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी आई थी।

पुलिस ने कहा कि युवक से बचने का प्रयास कर रही महिला की आवाज सुनकर दो कॉन्सटेबल ट्रेन में चढ़े और उन्होंने युवक को महिला का उत्पीड़न करते हुए देखा। महिला लगातार उससे बचने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को धर लिया। ट्रेन के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पुलिस ने महिला और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय शहबाज के रूप में हुई। कानून की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।। महिला बिहार की रहने वाली और दिल्ली किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होने आई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक बाकी महिलाओं के ट्रेन से उतरने के बाद पीड़िता कोच में अकेली थी, इस दौरान तीन युवक ट्रेन में चढ़े। महिला ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक ने उनका छीन लिया और जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्होंने धक्का दे दिया। दो युवक महिला का बैग लेकर ट्रेन से उतर गए लेकिन आरोपी शहबाज वहीं रुक गया। महिला ने बताया कि उसने तुरंत खाली कोच की खिड़कियां बंद करना शुरू कर दिया और एक कोच के गेट को बंद कर दिया। आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया।