Breaking News

चंडीगढ़ पहुंचे फ्रांस के प्रेसिडेंट ओलांद, मोदी ने ट्वीट करके किया वेलकम

hollandeचंडीगढ़/ नई दिल्ली। फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रांस्वा ओलांद तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। उनका यह दौरा चंडीगढ़ से शुरू होगा। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके ओलांद का स्वागत किया और उनके दौरे के बारे में जानकारी दी। दोनों नेता रॉक गार्डन देखने जाएंगे। ओलांद के दौरे के दौरान डिफेंस, सोलर एनर्जी और स्‍मार्ट सिटी को लेकर एग्रीमेंट होने की उम्मीद है।
ओलांद का दौरा चंडीगढ़ से क्यों…?
– 50 साल पहले चंडीगढ़ शहर को स्विस-फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने डिजाइन किया था।
– चंडीगढ़ को यूनेस्को में हेरिटेज सिटी का दर्जा दिलवाने की कोशिश भी चल रही है।
– भारत चाहता है कि फ्रांस चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने में मदद करे।
मोदी ने क्या किया ट्वीट
– फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत है। रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन पर उनके चीफ गेस्ट बनने से हम सम्मानित और खुश हैं।
– मैं उनसे दिल्ली और चंडीगढ़ में मिलूंगा।
चंडीगढ़ में ओलांद और पीएम का प्रोगाम
– ओलांद एयरपोर्ट से सीधे होटल ताज जाएंगे, जहां कुछ देर आराम करने के बाद वह लगभग ढाई बजे रॉक गार्डन पहुंचेंगे।
– मोदी लगभग दो बजे यहां पहुंच सकते हैं। वह एयरपोर्ट से सीधे रॉक गार्डन पहुंचेंगे, जहां वह ओलांद का स्वागत करेंगे।
– रॉक गार्डन देखने के बाद दोनों नेता कैपिटल कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे, जहां वे फ्रांस के आर्किटेक्ट ली-कार्बूजिये के डिजाईन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और पंजाब एंड हरियाणा विधानसभा सचिवालय बिल्डिंग देखेंगे।
– ओलांद और मोदी बाद में सेक्टर-10 में स्टेट ऑर्ट म्यूजिम जाएंगे। तीनों जगहों पर ये नेता करीब 15-15 मिनट तक रह सकते हैं।
– इसके अलावा, चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी के रूप में डेवलप करने के लिए एमओयू पर भी साइन हो सकते हैं।
– दिल्ली जाने से पहले दोनों नेता चंडीगढ़ में सीईओ फोरम में स्पीच देंगे।
दिल्‍ली में ओलांद का कार्क्रम
– ओलांद रविवार रात में नई दिल्ली पहुंचेंगे।
– अगले दिन दस बजे राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया जाएगा।
– इसके बाद साढ़े दस बजे वो राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे।
– सवा 11 बजे सुषमा स्वराज उनसे मिलेंगी।
– बारह बजे हैदराबाद हाउस में मोदी के साथ हाई लेवल मीटिंग होगी।
– इसके बाद लंच करने के बाद दोनों नेता मीडिया से मिलेंगे।
– दोनों नेता गुड़गांव के ग्वालपहाड़ी में इंटरनेशनल सोलर एलायंस के सेक्रेटरिएट की नींव रखेंगे।
– ओलांद सोमवार शाम 6.30 बजे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और सात बजे सोनिया गांधी से मिलेंगे।
– साढ़े सात बजे प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करेंगे।
– आठ बजे प्रेसिडेंट हाउस में उनके सम्मान में डिनर का आयोजन होगा।
26 जनवरी को क्या है ओलांद का प्रोग्राम
– 26 जनवरी को ओलांद 9.30 बजे प्रेसिडेंट हाउस जाएंगे।
– वहां से प्रणब मुखर्जी के साथ राजपथ पर रिपब्लिक डे के मेन फंक्शन में आएंगे।
– दिन में ढाई बजे वह भारत में रहने वाले फ्रांसीसी कम्युनिटी के लोगों से मिलेंगे।
– शाम 5.20 बजे वो फिर प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे और उसके बाद वह फ्रांस लौट जाएंगे।
रिपब्लिक डे के चीफ गेस्ट होंगे ओलांद
– ओलांद इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट हैं।
– वह इससे पहले अक्टूबर 2013 में भारत आए थे। मोदी ने पि‍छले साल अप्रैल में फ्रांस का दौरा किया था।
– तब हुए समझौतों पर भी बात आगे बढ़ने की उम्मीद है।
– मोदी की यात्रा के दौरान फ्रांस से 36 राफेल वि‍मान खरीदने का एलान हुआ था। न्यूक्लियर एनर्जी, स्पेस, रेलवे समेत कई सेक्टर में 19 करार हुए थे।
– सूत्रों के अनुसार ओलांद के साथ 100 सदस्यों का डेलिगेशन होगा। इसमें फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन और डीसीएनएस के ऑफिसर भी होंगे।