Breaking News

गेल के तूफानी अर्द्धशतक के बाद भी नाखुश दिखे युवराज सिंह

sgनई दिल्ली। भारत के हनफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा है कि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को उनका T-20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के रिकॉर्ड को तोडऩा चाहिए था। गेल ने बिग बैश क्रिकेट लीग (बीबीएल) के एक मुकाबले में सोमवार को मेलबोर्न रेनगेड्स की तरफ से खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मात्र 12 गेंदों पर अर्धशतक ठोककर युवराज सिंह के 12 गेंदों पर बनाये गए अर्धशतक के रिकार्ड की बराबरी की थी।

युवराज इस बात से बेहद निराश हैं कि गेल उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाये। उन्होंने tweet करके कहा कि मैं निराश हूं कि गेल ने 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया। काका अगली बार 10 गेंदों में अर्धशतक ठोकना। एबी डीविलियर्स भी ऐसा कर सकता हैं। युवराज ने 2007 में T-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 12 गेंदो में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह गेंदों पर छह शानदार छक्के लगाये थे।

गेल ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ सात छक्के और दो चौकों की मदद से मात्र 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था और युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उस मैच में गेल ने मात्र 17 गेंदों पर 56 रन बनाये थे। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 30 गेंद में शतक बनाया था। वहीं 2015 वल्र्डकप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंद में दोहरा शतक जड़ा था।