Breaking News

गाज़ियाबाद में भाजपा नेता ब्रजपाल पर एके 47 से हमला

tewatiyaलखनऊ। गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में गुरुवार सरेशाम वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया और उनके छह अन्य साथियों पर एके 47 से कातिलाना हमला किया गयाण् हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता समेत सातों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर पांच मिनट तक लगातार फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गयेण् ब्रजपाल तेवतिया और उनके गार्ड की हालत नाज़ुक बनी हुई हैण् सभी घायलों को नोयडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

goliबताया जाता है कि वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजपाल अपनी गाड़ी संख्या यूपी 14 सीएम 3096 से कहीं जा रहे थे। बदमाशों ने शाम सवा 7 बजे उनकी गाड़ी पर एण्केण्47 से गोलियां बरसा दींण् बेखौफ बदमाश करीब 5 मिनट तक लगातार गोलियां बरसाते रहे। 40 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलियों की तडतडाहट से पूरा इलाका गूज उठा। सड़क पर भगदड़ मच गई। लोग बदहवास होकर भागने लगे लेकिन काफी देर तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। अपने काम को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।