Breaking News

कासगंज : चंदन की हत्या के आरोपी शकील के घर से बम और पिस्तौल बरामद

कासगंज / लखनऊ। कासगंज हिंसा मामले में अब पुलिस तेजी से एक्शन ले रही है। 26 जनवरी से यूपी का ये शहर सुलगर रहा है, पुलिस ने कार्रवाई करने में देर कर दी है, नहीं तो इस विवाद को 26 जनवरी को ही खत्म किया जा सकता था। बहरहाल पुलिस ने देर से ही सही आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है, इस मामले में अब तक 60 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। जिनमें से 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस हिंसा में मारे गए चंदन की हत्या का मुख्य आरोपी शकील फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके घर में जब तलाशी ली गई तो पुलिस को कई चौंकाने वाली चीजें मिली. जिनसे घटना के दूसरे एंगल भी खुलते दिख रहे हैं।

चंदन की हत्या के आरोपी शकील के घर जब पुलिस पहुंची, तो वो वहां पर नहीं था, उसके घर की तलाशी में पुलिस को देसी बम और पिस्तौल मिली, ये देख कर पुलिस वाले भी हैरान रह गए थे। इस से संकेत मिल रहा है कि शकील किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। हालांकि अभी पुलिस ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, शकील को पकड़ने के लिए आस पड़ोस के लोगों से भी उसके बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि एक बार शकील पकड़ में आ जाता है तो उस से पूछताछ में कई सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं। यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने कासगंज घटना पर बयान दिया है।

डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि इलाके में हालात कंट्रोल में हैं। पिछले कुछ घंटों से कोई झड़प नहीं हुई है। कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। जो भी कानून को हाथ में लेता पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में फिलहाल राजनीतिक दलों के लोगों के आने पर पाबंदी लगाई हुई है। ये पाबंदी अभी जारी रहेगी। डीजीपी ने माना कि दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था। डीजीपी ने सख्त लहजे में कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस के अधिकारी लगातार गिरफ्तारी कर रहे हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए घर घर तलाशी ली जा रही है।

कासगंज विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी राय दे रहे हैं। इस मामले में जहां यूपी सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं ये भी कहा जा रहा है कि सरकार की छवि को खराब करने के लिए ये हिंसा भड़काई गई है। फिलहाल जिले में धारा 144 लागू है, शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। पुलिस के साथ साथ रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई है। अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलने के बाद ये विवाद हुआ था. क्या हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय बोलना गुनाह है जो इस तरह से विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल जांच चल रही है, उसके बाद पता चलेगा कि इस के पीछे किसका हाथ था।