Breaking News

कांग्रेस और बसपा के बाद सपा ने भी ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने के लिए खेला ब्राह्मण कार्ड

अखिलेश कैबिनेट: तीन ब्राह्मणों के साथ एक मुस्लिम चेहरा शामिल, 6 लोगों को मिला प्रमोशन, एक बर्खास्त

akhilesh_cabinet_new_facesलखनऊ। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना कार्ड खेल दिया है। अखिलेश मंत्रिमंडल के आंठवें विस्तार में सोमवार को तीन ब्राह्मण चेहरे को शामिल किया गया। मनोज पांडे, शिवाकांत ओझा और अभिषेक मिश्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा दो मुस्लिम और एक ओबीसी चेहरा भी अखिलेश मंत्रिमंडल में शामिल हुए।

बता दें, पिछले दिनों भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किए गए गायत्री प्रजापति आज फिर से कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, पीलीभीत से विधायक हाजी रियाज और बलिया के विधायक जियाउद्दीन रिजवी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में चार नए चेहरे शामिल किए गए और चार मंत्रियों का प्रमोशन हुआ। प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों के नाम हैं: यासिर शाह, शंखलाल मांझी, रविदास मेहरोत्रा और नरेन्द्र वर्मा। इसके अलावा खाद्य और रसद राज्यमंत्री पप्पू निषाद को मुख्यमंत्री ने बर्खास्त कर दिया।

gayatri_prajapati

गवर्नर राम नाईक ने राजभवन के गांधी भवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके सीएम अखिलेश यादव के अलावा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने शीला दीक्षित को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाकर ब्राह्मण वोटरों को रिझाने की कोशिश की है। वहीं, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा ने रविवार को गोरखपुर में कहा कि ब्राह्मणों को उनका हक़ सिर्फ बसपा दिला सकती है।

चार नये मंत्रियों को दिलायी गयी शपथ

1. जियाउद्दीन रिजवी
2. गायत्री प्रसाद प्रजापति
3. मनोज पाण्डेय
4. शिवाकांत ओझा

छह मंत्रियों को मिली कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नति
1. हाजी रियाज अहमद
2. यासिर शाह
3. रविदास मेहरोत्रा
4. अभिषेक मिश्रा
5. नरेन्द्र वर्मा
6. शंखलाल मांझी

मंत्री बर्खास्त किए गए
1. राज्य मंत्री पप्पू निषाद