Breaking News

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव का कैबिनेट विस्तार, नहीं शामिल हुए शिवपाल, आजम

akhilesh-shivpal-and-azamwww.puriduniya.com लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सातवीं बार कैबिनेट विस्तार किया। कैबिनेट विस्तार के इस कार्यक्रम में उनके चाचा और समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव और आजम खान गैरहाजिर रहे। कहा जा रहा है कि शिवपाल इस समय इटावा में हैं और लखनऊ में सोमवार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वह शामिल नहीं हुए।

सातवां कैबिनेट विस्तार
यूपी की सवा चार साल पुरानी अखिलेश सरकार का यह सातवां कैबिनेट विस्तार है। सरकार में शामिल होने वाले नए मंत्रियों को राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल राम नाइक ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले राज्यपाल राम नाईक ने 31 अक्टूबर, 2015 को हुए मंत्रिमण्डल विस्तार में 5 को मंत्री 8 को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ दिलाई थी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर यह विस्तार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बलराम यादव की वापसी
बलराम यादव सहित कुल चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। लखनऊ मध्य के विधायक रविदास मल्होत्रा और सरोजनी नगर से विधायक शारदा प्रताप शुक्ला, ज़ियाउद्दीन रिजवी को मंत्री बनाया गया। बलिया के जियाउद्दीन रिजवी उमरा करने सऊदी अरब गए हैं।

10 जुलाई को वह वापस लौटेंगे और उसके बाद राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। हाल ही में बर्खास्त बलराम यादव की भी मंत्रिमंडल में वापसी हुई। वहीं, नारद राय की भी एक बार फिर से कैबिनेट में वापसी हुई। कैबिनेट विस्तार में कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हुई। मनोज पांडेय को मंत्री पद से बर्खास्त किया गया।

कैबिनेट मंत्री के तौर पर बलराम यादव की वापसी तय है। सीएम के कोर ग्रुप के आनंद भदौरिया और सुनील यादव साजन भी इस दौड़ में बताए जा रहे हैं। मौजूदा समय में अखिलेश मंत्रिमंडल में 56 सदस्य हैं, जिसमें 24 कैबिनेट, 10 स्वतंत्र प्रभार और 22 राज्यमंत्री शामिल हैं।