Breaking News

इन प्लेयर्स पर रहेगी सभी की नजर, किसकी लगेगी सबसे बड़ी बोली?

yuvraj-singhनई दिल्ली। आईपीएल-9 के लिए 351 प्लेयर्स का ऑक्शन शनिवार को बेंगलुरु में होगा। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है उन 15 प्लेयर्स के बारे में जिनके ऊपर सभी की नजर रहेगी। इनमें से ही कोई एक इस बार का सबसे महंगा प्लेयर हो सकता है।
खिलाड़ियों की कैसे लगेगी बोली …
-आठ-आठ के सेट में प्लेयर्स की बोली लगेगी।
– पहले सेट में जिन प्लेयर्स की बोली लगेगी उन्हें मार्की प्लेयर्स नाम दिया गया है।
– इस लिस्ट में युवराज सिंह, इशांत शर्मा, केविन पीटरसन, शेन वाटसन, डेल स्टेन, अरॉन फिंच, मार्टिन गुप्टिल, डेवन स्मिथ का नाम शामिल है।
किस बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी हैं
– बेस प्राइस को सात कैटेगिरी में डिवाइड किया गया है।
– मैक्जिमम बेस प्राइस 2 करोड़ है। इस लिस्ट में 12 खिलाड़ी हैं।
– युवराज सिंह, इशांत शर्मा, आशीष नेहरा, धवल कुलकर्णी, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, केविन पीटरसन, शेन वाटसन, मिशेल मार्श, माइकल हसी, केन रिचर्ड्सन का नाम इसमें शामिल है।
– इसके बाद डेढ़ करोड़, एक करोड़, पचास लाख, तीस लाख, बीस लाख और 10 लाख बेस प्राइस तय किए गए हैं।
shane-watsonकितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली
– 130 कैप्ड (इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके), 219 अनकैप्ड और दो एसोशिएट्स कंट्रीज के प्लेयर्स सहित कुल 351 प्लेयर्स की बोली लगेगी।
– कैप्ड प्लेयर्स में सबसे ज्यादा 29 ऑस्ट्रेलिया के हैं। इसके अलावा 26 इंडिया, 20 वेस्ट इंडीज, 18 साउथ अफ्रीका, 16 श्रीलंका, 9 न्यूजीलैंड, 7 इंग्लैंड, 5 बांग्लादेश।
– दो प्लेयर एसोशिएट्स कंट्रीज आयरलैंड और कनाडा से हैं।
– 219 अनकैप्ड प्लेयर्स में 204 भारत के, नौ ऑस्ट्रेलिया, 3 वेस्ट इंडीज, 2 साउथ अफ्रीका और 1 न्यूजीलैंड से है।
आईपीएल हिस्ट्री में कब कौन रहा सबसे महंगा
– 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
– 2009 में केविन पीटरसन और एड्यू फ्लिंटॉफ सबसे महंगे बिके थे।
– पीटरसन को आरसीबी ने और फ्लिंटॉफ को चेन्नई ने 1.55 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
– 2010 में केरन पोलार्ड और शेन बॉन्ड की सबसे बड़ी बोली लगी थी।
– पोलार्ड को मुंबई और बॉन्ड को कोलकाता ने 7 लाख 50 हजार डॉलर में खरीदा था।
– 2011 में कोलकाता ने गौतम गंभीर पर सबसे बड़ी बोली लगाकर 2.4 मिलियन डॉलर में खरीदा।
-2012 के सबसे महंगे खिलाड़ी रवींद्र जडेजा थे। उन्हें चेन्नई ने 2 मिलियन डॉलर में खरीदा।
– 2013 के सबसे महंगे खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल थे। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें 1 मिलियन में खरीदा था।
– 2014 में पहली बार खिलाड़ियों की बोली रुपए में लगी।
– 2014 और 2015 के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह थे।
– युवी को 2014 में आरसीबी ने 14 करोड़ रुपए और 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा।
एक फ्रेंचाइजी कितना खर्च कर सकती है…
– दिल्ली डेयरडेविल्स के पर्स में सबसे ज्यादा 37.15 करोड़ रुपए हैं।
– किंग्स इलेवन पंजाब के पास खर्च करने के लिए 23 करोड़ हैं।
– कोलकाता नाइट राइडर्स 17.95 करोड़, मुंबई इंडियन्स 14.4 करोड़, आरसीबी 21.63 करोड़ और हैदराबाद 30.15 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है।
– पुणे और गुजरात के पास खर्च करने के लिए 27-27 करोड़ रुपए हैं।