
उसी समय कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में नारा दिया ’27 साल UP बेहाल’, सभी कांग्रेसियों ने हर जगह बैनर पोस्टर और दीवारों में लिखवा दिया ये नारा। कुछ लोगों ने तो साथ में ये भी लिखवा दिया, अखिलेश ने UP को किया बर्बाद।
अब कांग्रेस ने उसी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है जिसपर ये लोग उत्तर प्रदेश को बेहाल करने का आरोप लगाते थे, अब गठबंधन हो गया है तो कांग्रेस की फजीहत भी हो रही है इसलिए कांग्रेस्सियों ने जहाँ जहाँ ’27 साल UP बेहाल’ लिखवाया था उसे पेंट करके मिटवा रहे हैं।