Breaking News

साजिशों से सावधान रहें समजावादी पार्टी कार्यकर्ता: मुलायम

n Mulayamलखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे 2017 के विधानसभा चुनावों को हल्के में न लें। चुनावों में काफी मेहनत की जरूरत है। विकास विरोधी ताकतों की साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है। जनता को बरगलाने वाले और अफवाहबाज सक्रिय हो चुके हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सही बात बतानी होगी। एसपी प्रमुख बुधवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाएं। जनता के बीच सघन जन संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनावों में जितने वादे किए थे, उनमें से अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं। जनता को इन सबकी जानकारी होनी चाहिए।

मुलायम ने बताया कि गंभीर बीमारियों का इलाज महंगा है, उसे मुफ्त कराने की व्यवस्था है। मेट्रो रेल अब बस दौड़ने वाली है। आगरा-एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने से परिवहन, पर्यटन और रोजगार में भारी वृद्धि होगी। यह सारी जानकारी कोई नहीं पहुंचाता। सरकार को बदनाम करने के लिए अफवाहें फैलाई जा सकती हैं। कार्यकर्ता अगर पहले से सचेत नहीं रहेंगे तो चुनावों में उन्हें दिक्कत होगी।