Breaking News

सरकार ने रिजर्व बैंक गवर्नर पद के लिए चार नाम शॉर्टलिस्ट किए

raghuram-rajan-BCCLwww.puriduniya.com नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के गवर्नर पद के लिए नामों की लिस्ट छोटी कर दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर पोस्ट के लिए चार नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी का चयन भी जल्द ही कर लिया जाएगा। गवर्नर पद के लिए शॉर्टलिस्ट हुए नामों में से तीन केंद्रीय बैंक के वरिष्ठ सदस्य हैं और एक देश के सबसे बड़े कमर्शल बैंक की हेड हैं।

ये चार नाम RBI के डेप्युटी गवर्नर उर्जित पटेल, पूर्व डेप्युटी गवर्नर राकेश मोहन और सुबीर गोकर्ण, और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य हैं। PMO के एक अन्य सूत्र के अनुसार रघुराम राजन RBI की नई मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (एमपीसी) के तीन बाहरी सदस्यों का चुनाव करने वाली समिति के सदस्य होंगे।

रघुराम राजन इस साल सितंबर में RBI गवर्नर पद छोड़ देंगें। मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) अगस्त से पहले बन जाएगी। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए दोनों अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।
इस कमिटी के तीन बाहरी सदस्यों का चुनाव एक खोज समिति करेगी जिसमें कैबिनेट सचिव, RBI गर्वनर, वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव और तीन सरकार के द्वारा चुने गए जानकार होंगे। MPC का काम इंटरेस्ट रेट को नियंत्रित करना होगा। एमपीसी RBI और वित्त मंत्रालय के बीच मध्यस्थता का काम करेगी और अगर दोनों किसी चीज पर सहमत नहीं होते हैं तो RBI गवर्नर का वोट निर्णायक होगा।