Breaking News

रसोइये को लेकर पुजारियों में विवाद, भगवान को लगने वाले भोग में हुई कटौती

banke-bihariwww.puriduniya.com मथुरा। प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भोजन बनाने की रसोइये की योग्यता पर पुजारियों के दो समूहों के बीच विवाद के कारण भगवान को पूरा भोग नहीं लगाया गया। यह स्थिति तब पैदा हुई जब पिछले कुछ साल से विभिन्न पुजारियों की ओर से भगवान के लिए ‘कच्ची रसोई’ बना रहे बिल्लू गोस्वामी ने निजी कारण बताते हुए काम छोड़ दिया।

बांके बिहारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंद किशोर उपमन्यु ने कहा, ‘ठाकुर जी के भोग के लिए नोटिस बोर्ड पर नोटिस लगाया गया। हालांकि कोई आगे नहीं आया। इसके बाद कच्ची रसोई की जिम्मेदारी दो सारस्वत ब्राह्मणों को दी गई।’ उन्होंने कहा, ‘वरिष्ठ गोस्वामी से मशविरा करने के बाद दो सारस्वत ब्राह्मणों को जिम्मेदारी दी गई। कंठी माला देने की रस्म हुई।’ हालांकि, पुजारियों के एक समूह को यह व्यवस्था रास नहीं आई और उन्होंने कहा कि यह मंदिर की परंपरा के विरूद्ध है और कुछ समय के लिए रूक जाया जाए।