Breaking News

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने की पार्टी कार्यकर्ता से शर्मसार हरकत! वीडियो हुआ वायरल!

rajbabbarसहारनपुर। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने सहारनपुर में कांग्रेस की रैली के दौरान कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राज बब्बर कार्यकर्ता के बाल खिचते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल हुआ यूं कि कार्यक्रम के दौरान जब एक समर्थक भीड़ में उनके पास पहुंचा तो राजब्बर गुस्‍से से लाल हो गए और उसके बाल पकड़ कर खींच दिए। यह पूरा सीन वीडियो में कैद हो गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिय़ो के वायरल होते ही लोगों ने उनके खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है।

https://youtu.be/Bm985BnTYdA

राज बब्बर के इस व्यवहार से न केवल उनके चाहने वाले आहत हैं बल्कि कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि कोई भी पार्टी चुनाव जीतती है तो उसमें कार्यकर्ताओं को विशेष योगदान होता है। यूपी की सत्ता कि उम्मीद कर रही कांग्रेस को इससे बड़े नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता से अनजाने में राज बब्बर को हल्का सा धक्का लग गाया जिसके बाद राज बब्बर आग बबूला हो गये और अपना आपा खोते हुए उस कार्यकर्ता के बाल नोच डाले। जिसके बाद मौके पर मौजूद दुसरे कांग्रेसी दंग रह गए। साथ ही राज बब्बर के इस अशोभनीय हरकत वाली वीडियो भी वायरल हो चुकी है।