Breaking News

मस्जिद बचा ली, इसलिए सपा बन गई बड़ी पार्टी: मुलायम

jan mulलखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव का कहना है कि अयोध्या में मुख्यमंत्री रहते हुए  उन्होंने मस्जिद बचा ली। इसके लिए हमे गोली चलवानी पड़ी। इसमें 16 लोगों की जान चली गई। मुझे इसका अफसोस है। इस घटना के बाद सपा इतनी बड़ी पार्टी बन गई।

मुलायम ने यह बात जनेश्वर मिश्र  की पुण्य तिथि के मौके पर यहां कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार की फिर चर्चा करते हुए कहा कि  यह पता होता कि ऐसा परिणाम आएगा तो वह चुनाव नहीं लड़ते। संगठन का काम देखते।

मुलायम ने इस बात भी पर चिंता जताई कि कहां उनकी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने की कोशिश कर रही थी तो वहीं क्षेत्रीय पार्टी ही बनी रह गई। एक वक्त तो उनके पास 39 सांसद थे लेकिन सपा क्षेत्रीय पार्टी रही। जबकि चार सांसद वाली (बसपा) राष्ट्रीय पार्टी बन गई। ऐसा इसलिए कि उसने दूसरे राज्यों में जाकर चुनाव लड़ा।

उन्होंने चुनाव आयोग को सलाह देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने के  लिए लोकसभा की कुल संख्या का पांच या छह  प्रतिशत की अनिवार्यता हो तो बेहतर रहेगा।