Breaking News

मंगल पर बात करने के लिए नासा ने दिया इसरो को न्योता

isroवॉशिंगटन। मंगल पर अंतरिक्ष यात्री भेजने के लिए आशान्वित अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने संभावित अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को आमंत्रित किया है।
विभिन्न देशों की अलग-अलग अंतरिक्ष एजेंसियों के अगले महीने वॉशिंगटन में बैठक में भाग लेने की उम्मीद है। जेट प्रापल्शन लैब के सहायक निदेशक जैकब वान जाइल ने कहा, ‘हम मंगल पर अंतरिक्ष यात्री भेजने के प्रति आशान्वित हैं। इसके लिए कुछ रोबॉटिक मिशन शुरू करने की जरूरत होगी। अगले महीने की शुरुआत में वॉशिंगटन में एक बैठक होगी। मंगल के मिशन के लिए भविष्य में तालमेल पर चर्चा करने के लिये इसरो को आमंत्रित किया गया है।’

नासा और इसरो की साझेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि भविष्य में दोनों एजेंसियों में भागीदारी की संभावनाएं है।