Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा की ताकत देख विपक्ष के छूटे पसीने

bjp-mahilaफैजाबाद/लखनऊ । एक तरफ जहां नोट बंदी के मामले को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठन वामपंथी दल हज़ार और पांच सौ के नोट बंद होने को लेकर पूरे देश में आन्दोलन कर रही थी वहीँ फैजाबाद के गांधी पार्क में होने वाले महिला सम्मलेन में बीजेपी की महिला विंग ने भारी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराया,सोमवार का दिन बीजेपी के विपक्षी दलों के लिए अच्छा नही रहा जहां एक ओर नोट बैन को लेकर किये जा रहे भारत बंद में उन्हें जनता का समर्थन नही मिला वहीँ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा के इस सम्मलेन ने विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहेटकर ने की |

Vijaya Rahetkar

महिला सम्मलेन में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहेटकर ने कहा पीएम मोदी ने विचैलियों का काम समाप्त किया

महिला मोर्चा के सम्मलेन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहेटकर ने कहा कि आज के ढाई साल पहले देश की जनता ने परिवर्तन करने को ठाना था, जिसमें महिलाओं का भी बहुत बड़ा योगदान था जो सोचा था वह नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर करके दिखा दिया। इस कार्य में महिलाओं का भी बहुत बड़ा योगदान था। उसी का परिणाम है कि देश भर की बहने खुश है अब वह समय आ गया है कि जब हम 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में सत्तासीन करेगे। श्रीमती रहेटकर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद जितनी भी विकास की योजनायें चलायी है उसमें विचैलियों का काम समाप्त कर दिया है। उन्होंने स्वच्छता व महिला सशक्तीकरण पर बोलते हुये कहा कि अटल व मोदी की सरकार के अलावा इन दोनों विषयों पर किसी भी सरकार ने कोई भी काम नही किया है। महिलाओं व बेटियों के संरक्षण व सम्मान के लिए मोदी सरकार दर्जनों योजनायें चला रही है। यदि महिलाओं के आंसू पोछने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री मोदी है। उन्होने काले धन पर कटाक्ष करते हुये कहा कि मुठ्ठी भर लोगों के हाथों में बड़े पैमाने पर काला धन था जिसको प्रधानमंत्री ने उनके विरूद्व अभियान चलाकर अपना हथियार उठाया और नोटो के काले धंधेबाजों को कही का नही छोड़ा, जिसकी घोर प्रशंसा पूरे देश में हो रही है।

BJP Mahila Morcha Faizabad

सांसद लल्लू सिंह ने कहा हर महापुरुष की सफलता के पीछे मातृ शक्ति का हाथ

कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि जितने भी महापुरूष व उत्कृष्ट क्षेत्रों में लोग हुये है उनकी सफलता के पीछे मातृ शक्तियों का ही हाथ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुये सांसद ने कहा कि मोदी ने जितने भी योजनायें चलायी है उसमें महिलाओं को ही सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल ने सपा बसपा पर करारा प्रहार करते हुये कहा कि दोनों ही सरकारें अपने कार्यकाल में सबसे अधिक महिलाओं का ही उत्पीड़न कर उनका शोषण किया है। दोनों ही सरकारो में बलात्कार, दुराचार, अत्याचार की पराकाष्टा पार हो गयी ।

Mahila Morcha Faizabad

भाजपा ने महिलाओं को दिया है पूरा सम्मान-सीमा द्विवेदी

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो काम करने वालो को आगे बढ़ने के लिए पूरा अवसर देती है खासकर महिलाओं का सम्मान जो भाजपा में है वह अन्य किसी पार्टियों में नही है। गांधी पार्क में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास कराया। व्यवस्था में लगी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भगवा साड़ी में नजर आयी। अन्य वक्ताओं में अलका मिश्रा, जैत श्रीवास्तव, अंजू सिंह आदि ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला संयोजिका अशोका द्विवेदी व संचालन शकुन्तला त्रिपाठी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहेटकर को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देने वालो में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, सुधीर सिंह सिद्दू, राम कुमार सिंह राजू, निर्मला सिंह, सरोज मिश्रा, अलका मिश्रा, बसंती सिंह, प्रेमा निषाद, डा.विजयलक्ष्मी जायसवाल, रीना द्विवेदी, बिन्दू सिंह, डा.सरोज मिश्रा, रेखा निषाद, स्मिता तिवारी, रंजना उपाध्याय, आशा सिंह, सीमा गुप्ता, नीता शर्मा, मालती चैहान, बीना सोनकर, मोनिका सिंह, आशा गौड़, पुष्पा सिंह आदि थी।