Breaking News

बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर, टॉप-50 में तीन इंडियन

bill-gatesन्यूयॉर्क। बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वेल्थ-एक्स की नई लिस्ट में उनकी नेट वर्थ 87.4 बिलियन डॉलर यानि करीब 5.9 लाख करोड़ रबताई गई है। टॉप-50 लोगों की लिस्ट में तीन भारतियों को जगह मिली है। मुकेश अंबानी इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय हैं। इस लिस्ट में वो 27th नंबर पर हैं। अजीम प्रेमजी और दिलीप संघवी भी टॉप-50 में शामिल अन्य इंडियन हैं।
कौन है टॉप-10 में
नाम नेट वर्थ(लाख करोड़ रुपए) कंपनी
बिल गेट्स 5.9 माइक्रोसॉफ्ट
अमाचिओ ओर्टेगा 4.5 इंडीटेक्स फैशन ग्रुप
वॉरेन बफेट 4.1 ब्रेकशिरे हथवे
जैफ बेजॉन 3.8 अमेजन
डेविड कोच 3.2 कोच इंडस्ट्रीज
चार्ल्स कोच 3.1 कोच इंडस्ट्रीज
लैरी एलिसन 3.0 ओरेकल कार्पोरेशन
मार्क जुकरबर्ग 2.9 फेसबुक
माइकल ब्लूमबर्ग 2.8 ब्लूमबर्ग ग्रुप
इनग्वार कम्पर्ड 2.6 रिटेल कंपनी IKEA
mukesh ambani-मुकेश अंबानी अभी भी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं।
-लिस्ट में वो 27th नंबर हैं।
– रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक की नेट वर्थ 24.8 बिलियन डॉलर(1.69 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है।
azim-premjiविप्रो के अजीम प्रेम जी को लिस्ट 43th नंबर पर रखा गया है। उनकी नेट वर्थ 16.5 बिलियन डॉलर(1.12 लाख करोड़ रुपए) बताई गई है।
dilip-shanghvi
दिलिप संघवी इस लिस्ट में 44th नंबर पर हैं। उनकी नेट वर्थ 16.4 बिलियन डॉलर(1.11 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। संघवी सन फार्मास्युटिकल के मालिक हैं।