Breaking News

फ्यूल कीमतें फिर बढ़ीं, पेट्रोल 89 पैसा-डीजल 86 पैसा प्रति लीटर महंगा

petrol-05नई दिल्ली। महंगाई का एक बार फिर झटका लगा है क्योंकि आज पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं. आज पेट्रोल की कीमतें 89 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं और डीजल के दामों में 86 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. बढ़त के बाद दिल्ली में नॉन-ब्रांडेड पेट्रोल के दाम 67.62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. बढ़ी हुई कीमतें आज आधी रात यानी 12 बजे से लागू हो जाएंगी. इससे पहले 16 अक्टूबर को जहां पेट्रोल के दाम 1.34 रुपये बढ़ा दिए गए थे वहीं डीजल के दामों में 2.37 रुपये का इजाफा किया गया था.

मेट्रो शहरों में पेट्रोल के दाम

शहर         पेट्रोल कीमतें
दिल्ली         67.62
कोलकाता   70.24
मुंबई           74.00
चेन्नई        67.13

जानिए दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल के नए दाम

शहर          नई पेट्रोल कीमतें
फरीदाबाद             67.79
गुड़गांव                 67.54
नोएडा                   70.20
गाजियाबाद          70.15

डीजल के दामों में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नॉन ब्रांडेड डीजल के दाम 56.41 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

मेट्रो शहरों में डीजल के दाम

शहर          डीजल कीमतें
दिल्ली         56.41
कोलकाता   58.67
मुंबई           62.15
चेन्नई         58.02

16 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम 1.34 रुपये बढ़े थे वहीं डीजल 2.37 रुपये महंगा हुआ था. इससे पहले 5 अक्टूबर को पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ था. वहीं इससे पहले 30 सितंबर को भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे. इससे पहले, 16 सितंबर को पेट्रोल के दाम में 58 पैसे बढ़े जबकि राज्य के वैट को जोड़ने पर दिल्ली में पेट्रोल 78 पैसे लीटर महंगा हुआ था. वहीं डीजल के दाम 31 पैसे घटे थे और वैट शामिल करने पर यह कटौती 35 पैसे थी.

जानिए दिल्ली-एनसीआर में डीजल के नए दाम

शहर     नई डीजल कीमतें
फरीदाबाद       56.85
गुड़गांव           56.63
नोएडा             57.71
गाजियाबाद    57.65

कच्चे तेल में आए उतार-चढ़ाव के आधार पर घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी या बढ़ोतरी करती हैं. भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 43.86 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई थी.

ये सभी कीमतें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट से ली गई हैं, अलग-अलग ईंधन कंपनियों के दामों में फर्क हो सकता है.