Breaking News

प्रशांत भूषण ने किया हिंदुओं का अपमान !… बोले, भगवान कृष्ण लड़की छेड़ते थे !

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के फौरन बाद ही अपने चुनावी वादों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया था। सबसे पहले उन्होंने अवैध बूचड़खानों पर एक्शन लिया तो उसके फौरन बाद एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन कर दिया। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को देखते हुए उनके इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है। हालांकि कुछ पुलिस वालों ने एंटी रोमियो स्क्वाड के नाम पर ज्यादती भी की लेकिन उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है। सीएम योगी ने तो भी कहा है कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ रोकने के नाम पर किसी को परेशान न किया जाए। एंटी रोमियो स्क्वाड की गूंज देश के कई राज्यों में सुनाई दे रही है। दिल्ली में महिला सुरक्षा के नाम पर भारी भरकम वादे करने वाले केजरीवाल पर सोशल मीडिया पर ताने भी मारे जा रहे है।

कभी केजरीवाल के साथी रहे वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भी एंटी रोमियो स्क्वाड को लेकर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने महिला सुरक्षा और छेड़छाड़ रोकने के मकसद से बने एंटी रोमियो स्क्वाड के नाम पर आपत्ति जताई है। उन्हे रोमियो के नाम से दिक्कत है। इस का विरोध करते हुए प्रशांत भूषण ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने जो बयान दिया है उस के बाद विवाद खड़ा होने की पूरी आशंका है। भूषण ने शेक्सपियर के किरदार और भगवान कृष्ण की तुलना की है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि रोमियो ने अपने जीवन में केवल एक ही लड़की से प्यार किया, जबकि कृष्ण तो कई लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के लिए प्रसिद्ध हैं। भूषण ने आगे लिखा कि क्या सीएम योगी में इतनी हिम्मत है कि वो अपने एंटी रोमियो स्क्वाड का नाम ऐंटी कृष्ण स्क्वॉड रख सकें।

यहां पर आपको ये भी बता दें कि इस स्क्वॉड का नाम ऐंटी-रोमियो रखने पर कई लोग आपत्ति जता चुके हैं। यूपी के सीएम योगी ने महिला सुरक्षा और छेड़छाड़ रोकने वाले दस्ते का नाम रोमियो के नाम पर रखा तो देश में लोगों के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। वो विदेशी नाटककार का एक किरदार है। उस से किसी भारतीय को क्या आपत्ति हो सकती है। लेकिन उसकी तुलना भगवान कृष्ण से करना कहां तक ठीक है। प्रशांत भूषण अगर कृष्ण और रोमियो की तुलना कर रहे हैं तो वो पूरी तुलना करें। पौराणिक मान्यताओं को आधार बनाकर तुलना करें। लेकिन उनके लिए ये बेहद आसान है कि एक ट्वीट करके विरोध जता देना। बहरहाल इस ट्वीट के बाद विवाद खड़ा होने की आशंका है। दरअसल एंटी रोमियो स्क्वाड के नाम पर कई लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी है। इसी लिए इसको लेकर विवाद भी है।

प्रदेश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ रोकने के मकसद से गठित इस दस्ते के कारण कई लड़कों और लड़कियों को परेशानी झेलनी पड़ी है। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और उनके शोषण के अलावा इस स्क्वॉड का एक मकसद विवादित लव जिहाद को रोकना भी है। लड़के-लड़कियों के साथ बदसलूकी और एक साथ घूम रहे महिला-पुरुष के साथ बदतमीजी से पेश आने की कई घटनाएं सामने आई हैं। फिलहाल अब भूषण के ट्वीट के बाद ये मामला फिर से गर्मा गया है। यूपी में एंटी रोंमियो स्क्वाड के बाद मध्य प्रदेश में भी एंटी मजनू स्क्वाड बनाने का फैसला किया है। यूपी में ज्यादातर लोगों ने योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। शिकायतों के बाद योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि वो एंटी रोमियो स्क्वाड के नाम पर किसी को बेवजह परेशान न करें।