Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को दिया ‘भगवान का तोहफा’ हैं : वेंकैया नायडू

venkaiahनई दिल्‍ली। भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए भाषण में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के लिए दिया ‘भगवान का तोहफा’ बताया।

वेंकैया नायडू द्वारा कही गई मुख्‍य बातें…

  • नरेंद्र मोदी भारत के विकास के संशोधक हैं। वह निर्णायक नेता, राष्‍ट्रवादी राजनीतिज्ञ हैं और प्रगतिशील शासन प्रदान कर रहे हैं।
  • भारत सम्‍मानित रूप से निवेश के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनी है। नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का तोहफा हैं। वह गरीबों के मसीहा हैं। उन्‍हें हर क्षेत्र में चुनौतियां विरासत में मिली हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015 में टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई।
  • प्रधानमंत्री को वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में देखा जाता है। उनके ट्विटर पर 18 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स और फेसबुक पर 32 मिलियन लाइक्‍स हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बन गए हैं और वह भारत को एक मजबूत, समृद्ध देश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
  • पीएम मोदी की लोकप्रियता एक नए स्‍तर तक पहुंच गई है। उनकी मोम का प्रतिमा का लंदन के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में अनावरण किया जाएगा।