Breaking News

परिवर्तन महारैली स्थल का भूमि पूजन कल

ramabhaiलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन महारैली स्थल का भूमि पूजन कल 31 दिसम्बर को रमाबाई मैदान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य करेंगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन गोपाल (विधायक) ने बताया कि भूमि पूजन कल प्रातः 11.30 बजे विधिवत विधि-विधान से होगा। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के पश्चात श्री मौर्य रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगे।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, बृजेश पाठक, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, अमर पाल मौर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, मनीष दीक्षित, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, लखनऊ जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, हरद्वार दुबे एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।