Breaking News

नोटबंदी पर हल्ला बोल रहे केजरीवाल के खिलाफ प्रशांत-योगेन्द्र ने खोला मोर्चा, कहा हिसाब दो !

prashant-bhushanनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को उनके फ़ंडिंग पर सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित किया है। स्वराज इंडिया इस पहल का स्वागत करती है। ऐसी बहसों से इन मुख्य राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों का पर्दाफ़ाश होगा। पता चलेगा कि राजनीति में किस हद तक अवैध और बेनामी पैसों के साथ-साथ विदेशी धन लगाया जाता है।
स्वराज इंडिया भी आम आदमी पार्टी को उसके पॉलिटिकल फ़ंडिंग पर सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करती है। यह बहस जंतर मंतर पर या उनकी पसंद के किसी जगह और समय पर हो सकती है। कुछ सीधे सवाल हैं जो हम आम आदमी पार्टी से पूछना चाहते हैं:

1. वित्तीय पारदर्शिता को प्रतिबद्ध इस पार्टी ने इस साल जून महीने से अपने वेबसाइट से पुराने और नये चंदा देने वाले लोगों की लिस्ट को क्यों हटा दिया है? लोगों द्वारा लागातार अपील के बाद भी इसे वापस क्यों नहीं लगाया जा रहा है?yogender yadav
2. इस पार्टी ने चंदा देने वालों की अलग लिस्ट टैक्स प्राधिकरण और चुनाव आयोग को दिया और आम लोगों के लिए अपने वेबसाइट पर दूसरी लिस्ट लगाई थी? यह दोनों लिस्ट अलग क्यों है? क्या है जो आम आदमी पार्टी छुपाना चाहती है?

3. इस पार्टी को अप्रैल 2014 में 50-50 लाख के चार चंदे मिले थे जिनके बारे में यह साबित हो चुका है कि ये बेनामी डायरेक्टरों वाले छद्म कंपनियों के ज़रिए मिले थे। Aam Aadmi party Finalआम आदमी पार्टी ने अब तक इस पर क्या कार्यवाई किया है?

4. यह पार्टी पंजाब में भावी प्रत्याशियों से मिले सैकड़ों करोड़ों के कैश कहाँ जमा करती है, क्योंकि पार्टी पंजाब में कोई बैंक अकाउंट नहीं चलाती?aap-punjab, केजरीवाल
5. इस पार्टी का राजस्थान के श्रीगंगानगर वाले श्री बी. डी. अग्रवाल से क्या फ़ायनेंसियल संबंध है? नोटबंदी के तुरंत बाद पार्टी के नेताओं की श्री अग्रवाल से गुप्त मीटिंग क्यों हुई?