Breaking News

दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में ईद कल, केरल और जम्मू कश्मीर में आज

eidनई दिल्ली। चांद नहीं दिखने के कारण राजधानी दिल्ली सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में अब ईद का त्योहार सात जुलाई को मनाया जाएगा। नई दिल्ली में फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि मंगलवार की शाम दूज का चांद नहीं दिखने के कारण अब बुधवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। केंद्र ने गुरूवार को ईद के त्योहार को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कार्यालयों के अवकाश की घोषणा की है।

दरअसल ईद का त्योहार दूज का चांद दिखने के बाद अगले दिन मनाया जाता है लेकिन मंगलवार को चांद नहीं दिखने के कारण यह फैसला लिया गया है। हालांकि देश के दक्षिणी राज्य केरल में ईद का त्योहार बुधवार को ही मनाया जा रहा है। केरल में ईद का त्योहार हमेशा सउदी अरब के साथ ही मनाया जाता है।

रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाने वाला ईद का पर्व अब सात जुलाई को मनाया जाएगा जबकि केरल और जम्मू कश्मीर में यह त्योहार आज मनाया जायेगा। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी घोषणा की है कि ईद का त्योहार सात जुलाई को मनाया जायेगा, हालांकि, केरल और जम्मू कश्मीर में ईद आज मनाया जा रहा है।