Breaking News
हॉस्पिटल में एडमिट सुबिया भारमार। ठाणे में हुए 14 लोगों के मर्डर में सुबिया ही जिंदा बची।

ठाणेः फैमिली के 14 लोगों को मार डाला, पार्टी में गला रेतने से पहले किया था बेहोश

हॉस्पिटल में एडमिट सुबिया भारमार। ठाणे में हुए 14 लोगों के मर्डर में सुबिया ही जिंदा बची।
हॉस्पिटल में एडमिट सुबिया भारमार। ठाणे में हुए 14 लोगों के मर्डर में सुबिया ही जिंदा बची।
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने अपनी फैमिली के 14 लोगों का मर्डर कर दिया। 7 बच्चों और 6 महिलाओं को मारने के बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया। घटना शनिवार रात 12 बजे के बाद घोरबंदर रोड इलाके की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हसनैन वरेकर ने पार्टी के बहाने सबको घर बुलाया था। बेहोश करने के बाद सबका गला रेत दिया। वारदात में घर की एक मेंबर (आरोपी की बहन) बच गई। गोश्त काटने वाले धारदार हथियार से किया मर्डर, खाने में जहर मिलाने का भी शक…
1. कैसे किया मर्डर?
ठाणे पुलिस के मुताबिक, ”आरोपी ने गोश्त काटने वाले धारदार हथियार से मर्डर किया। मारे गए लोगों के खाने में जहर मिलाए जाने का भी शक है। इसके चलते फैमिली मेंबर बेहोश हो गए।फिर धारदार हथियार से आरोपी ने सबका गला रेत दिया।
#2. पहले से की प्लानिंग
ठाणे में घोरबंदर रोड इलाके के इस घर में शनिवार को एक पार्टी रखी गई थी। इससे साफ है कि आरोपी ने पूरा प्लान कर लिया था। खाने-पीने के बाद रात 2 बजे के करीब आसपास के लोगों ने हंगामा और शोर सुना। सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात में जिंदा बची आरोपी की बहन सुबिया भारमार (21) ने पुलिस को बताया है कि ऐसी पार्टी होती रहती थी।
#3. कैसे बच गई 21 साल की सुबिया?
ठाणे के डीसीपी चंदन शिवे ने कहा, ”पड़ोसियों ने बताया कि रात में 2 से 3 के बीच घर से चिल्लाने की आवाज आई। सुबिया घर में सबसे छोटी है। लोग वहां पहुंचे तो देखा कि ग्रिल के पास सुबिया चिल्ला रही है। लोगों ने खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला।उसे तुरंत एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके गले पर भी धारदार हथियार से वार के निशान हैं।सुबिया के गले पर 25 टांके लगे हैं। लड़की अभी तक शॉक में है। उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी तक उसका पूरा स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं कर सकी है।पुलिस कमिश्नर ने भी मौका-ए-वारदात का जायजा लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी वहां पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। मंत्री एकनाथ खड़से ने भी हॉस्पिटल जाकर पीड़िता से मुलाकात की।
#4. मरने वालों में कौन-कौन?
अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने सबसे पहले मां-बाप और दो बहनों की हत्या की। इसके बाद एक-एक कर चार और महिलाओं को मार डाला। उसने कुल 6 महिलाओं की हत्या की। मरने वाले सात बच्चों में एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। हसनैन ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी मार डाला।
जिनका हुआ मर्डर उम्र आरोपी से रिश्ता
जबिन वरेकर 28 पत्नी
मुबतशिरा 6 बेटी
उमेरा 3 महीना बेटी
अनवर वरेकर 55 पिता
असगडी अनवर 50 मां
शबिना शौकत खान 35 बहन
अनस शौकत खान 12 भांजी
सादिया शौकत खान 16 भांजी
अलीहसन शौकत खान 5 भांजा
बतुल अनवर 30 बहन
मारिया अरफान 28 बहन
उमेर अरफान 7 भांजा
युसूफ अरफान 4 भांजा
अरसिया जोसेफ 5 महीना भांजी
#5. हसनैन पर शक क्यों?
इस घटना में बच निकली सुबिया ने पुलिस में अब तक जो बयान दिया है, उसके मुताबिक हसनैन ही आरोपी है। वहीं, बताया जा रहा है कि जब पुलिस घर में पहुंची तो हसन फंदे से लटका था। उसके हाथ में वही धारदार हथियार था जिससे उसने अपने घर वालों को मारा था। 30-32 साल का हसन नवी मुंबई में एक एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट कंपनी में काम करता था। हसन के रिश्तेदार सलीम ने एक न्यूज चैनल को बताया, ”हसन एक नेक शख्स था। कोई सोच भी नहीं सकता है कि उसने ऐसा किया होगा।
#6. क्यों दिया घटना को अंजाम?
ठाणे के ज्वाइंट सीपी आशुतोष डूमरे ने कहा, ”फैमिली में कोई वजह हो सकती है। गांव वालों-रिश्तेदारों से बात की जा रही है। जांच के बाद ही हो साफ हो पाएगा कि ऐसा क्यों किया। हालांकि, जिस तरह से पार्टी के बहाने सबको घर बुलाया, उससे क्लियर हो गया है कि आरोपी ने पहले ही साजिश रची थी।