Breaking News

ट्रम्प ने कहा- इंडिया डूइंग ग्रेट, कांग्रेस बोली-रिपब्लिकन नेता RSS जैसा सोचते हैं

trump2वॉशिंगटन। यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में रिपब्लिकन कैंडिडेट बनने की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रम्प ने पहली बार भारत पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन की एक जैसी शुरुआत हुई। इंडिया अच्छी तरक्की कर रहा है। लेकिन उसके बारे में कोई बात नहीं करता।
ट्रम्प ने चीन, मेक्सिको, जापान पर साधा निशाना पर क्यों की इंडिया की तारीफ…
– ट्रम्प अपनी स्पीच में खुलेआम चीन, मेक्सिको और जापान जैसे देशों को लताड़ लगा चुके हैं। लेकिन भारत को लेकर वे सॉफ्ट दिखे।
– इंग्लिश मीडिया सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा, ”इंडिया इज डूइंग ग्रेट। मैं देख रहा हूं कि यहां से बहुत तेजी से भारत में जॉब शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन फिर भी भारत अच्छा कर रहा है।”
– ट्रम्प 2007 में दिए गए एक इंटरव्यू के रेफरेंस में वे ये बयान दे रहे थे।
– उन्होंने कहा- ” मैंने आपसे जो कहा था, उसकी ओर नजर डालिए। मैंने आपको जो कुछ भी बताया था, सब ठीक निकला, भले ही वह इराक के बारे में कही गई बात हो, ईरान की बात हो, चीन की बात हो, भारत की बात हो या जापान की बात हो।”
कांग्रेस नेता ने क्या कहा?
– संदीप दीक्षित ने कहा, ”डोनाल्ड ट्रम्प ठीक उसी तरह सोचते हैं जैसे आरएसएस के लोग सोचते हैं।”
– बता दें कि ट्रम्प मुस्लिम विरोधी बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं।
अमेरिका को लेकर क्या कहा?
– ट्रम्प ने कहा, ” इस देश की ओर देखिए। हम एक ऐसी बड़ी शक्ति थे। दुनिया में लोग हमें इज्जत की निगाह से देखते थे। अब हम कुछ हद तक मजाक का पात्र बन गए हैं।
– उन्होंने कहा, ” लोग अचानक चीन, भारत और बाकी के बारे में बात कर रहे हैं, फिर भले ही वह इकोनॉमिक नजरिया ही क्यों न हो। अमेरिका काफी नीचे आ गया है। बहुत दु:ख की बात है।”
मुस्लिमों को लेकर ट्रम्प ने क्या दिया था बयान?
– ट्रंप ने दिसंबर के पहले हफ्ते में कहा था- “यूएस में मुसलमानों की एंट्री पर बैन तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक देश को यह पता न चल जाए कि आखिर यहां हो क्या रहा है।”
– बता दें कि इससे पहले ट्रम्प अमेरिका में मस्जिदों को बंद करने और मुसलमानों पर कड़ी निगरानी रखने का सुझाव भी दे चुके हैं।
क्यों दिया था ऐसा बयान?
– 2 दिसंबर 2015 को सैन बर्नार्डिनो के एक कम्युनिटी सेंटर पर फायरिंग हुई थी। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।
– हमलावर कपल सैयद फारुख और तश्फीन मलिक पाकिस्तानी मूल के थे।
– इसी घटना के बाद ट्रम्प ने एंटी मुस्लिम बयान दिया था। उन्होंने दुनियाभर में इस्लामिक कट्टरपंथ बढ़ने को लेकर यह दलील दी थी।
– इस बयान के बाद से ट्रम्प अपने विरोधियों के निशाने पर हैं। कुछ तो उनकी अपनी पार्टी के ही हैं।
– फ्लोरिडा में सेंट पीटर्सबर्ग के मेयर रिक क्रिसमैन ने अपने शहर में ट्रंप के आने पर ही रोक लगा दी है।