Breaking News

जानिए मैच जीतने के बाद स्टंप क्यों उखाड़ लेते हैं कैप्टन कूल धोनी?

dhoni-stumpsनई दिल्ली। अगर आपको क्रिकेट देखने का शौक है तो आपने यह देखा होगा कि जब भी टीम इंडिया के वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी विरोधी टीम के खिलाफ मैच जीतते हैं तो खुशी के मारे स्टंप जरूर उखाड़ लेते हैं। धोनी को मैच जीतने के बाद अक्सर देखा गया है कि वे स्टंप उखाड़ लेते है जो कई बार विरोधी टीम को यह नागवार गुजरती है।

धोनी स्टांप क्यों उखाड़ते हैं, इसका खुलासा उन्होंने पिछले ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के दौरान किया था। धोनी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था ‘ यह उनके रिटायरमेंट प्लान का हिस्सा है। यह अच्छी बात है कि मैंने काफी स्टंप्स इकट्ठा कर लिए है। हालांकि यह नहीं पता है कि वह किस मैच से कौन सा स्‍टंप उखाड़कर लाया हूं। इसलिए रिटायरमेंट के बाद सभी मैचों के वीडियो देखकर पता लगाउंगा कि कौन से मैच में कौन सा स्‍टंप उखाड़ा है? जिससे उनका समय आसानी से बीतेगा।’ धोनी ने इस दौरान पूछे गए सवाल में यह भी खुलासा किया था कि वह स्टंप पर किसी तरह का मार्क नहीं लगाते।

धोनी की इस आदत के पीछे उनके कई फैंस ने कहानियां बनाई हुई हैं। कुछ एक का कहना है कि उनकी राशि कर्क है, इस राशि वाले लोग चीजों को इकट्ठा करने की आदत रखते हैं। वहीं इसके पीछे एक मजाकिया कहानी भी बनी हुई है। उनके फैंस का कहना है कि धोनी अपने दोस्त की मदद के लिए स्टंप उखाड़कर रख लेते हैं, ताकि उनका दोस्त अपने घर के बाहर उन्हें लगा सके।