Breaking News

जर्मनी में तीन पाकिस्तानियों की ‘गंदी हरकत’

02German-Sex-Attacksकोलोन। 28 से 31 के बीच की उम्र के जिन तीन पाकिस्तानियों को जर्मनी में शरण चाहिए थी उनके खिलाफ इन्वेस्टिगेटर्स ने जांच शुरू की है। वीकेंड में एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान दर्जनों महिलाओं ने इन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगया है। सूत्रों का कहना है कि इनके साथ दो या तीन अन्य लोग भी थे जिनकी पहचान कर ली गई है।

नए साल के मौके पर जर्मनी के कोलोन सिटी में व्यापक पैमाने पर सेक्शुअल अटैक की वारदात सामने आई थी। इन वाकयों के बाद जर्मनी में शरणार्थियों को शरण देने की की नीति की कड़ी आलोचना हो रही है। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को इस कारण काफी आलोचना सहनी पड़ रही है। इस मामले में पुलिस चीफ को इस्तीफा भी देना पड़ा था।

जर्मनी की वेस्टर्न सिटी डरमस्टैड में फेस्टिवल के कारण तीन से चार लाख लोग जुटे थे। 26 महिलाओं ने उत्पीड़न की शिकायत की थी। पार्टी के दौरान 18 लोग जख्मी भी हुए थे। बुधवार को एक प्रवक्ता ने इसकी आधिकारिक रूप से जानकारी दी थी। कई महिलाओं ने कहा कि वे चारों तरफ से 10 पुरुषों के एक समूह से घिरी थीं। पब्लिक ब्रोडकास्टर से पुलिस ने कहा, ‘इन पुरुषों ने महिलाओं से संपर्क साधा और साथ में डांस किया। डांस के दौरान इन्होंने छेड़छाड़ की। पुलिस का कहना है कि ये महिलाओं को जबर्दस्ती छू रहे थे।
नए साल के मौके पर कोलोन सिटी में आयोजित प्रोग्राम पर सैकड़ों महिलाओं ने छेड़छाड़ और हमले की शिकायत की थी। ऐसा स्टेशनों के बाहर भी खूब हुआ था। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध नॉर्थ अफ्रीकन और अरब पहचान वाले थे। इस घटना के बाद पुलिस चीफ को इस्तीफा देना पड़ा था।