Breaking News

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साथ-साथ दिखे विराट और अनुष्का

virat_lrdaz9qचंडीगढ़। नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा एक चंडीगढ़ में देखे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। विराट यहां अनुष्का को रिसीव करने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों यहां से सीधे मोहाली के लिए रवाना हुए। इससे पहले भी अनुष्का विराट के क्रिकेट टूर के दौरान उनसे मिलने राजकोट पहुंची थीं।

अनुष्का और विराट को एयरपोर्ट पर देखकर फैन्स क्रेजी हो गए और उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश की। इससे पहले भी अनुष्का क्रिकेटर ब्वॉयफ्रेंड से मिलने राजकोट पहुंची थीं, जहां टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच था। मैच से कुछ दिन पहले विराट का बर्थडे भी था, जिसे कपल ने साथ में सेलिब्रेट किया था। अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 नवंबर से खेलना है।